फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A farmer on his bicycle to grind wheat was hit by a Bolero, dragged for 100 meters and died.

Bhadohi News: साइकिल से गेहूं पिसाने जा रहे किसान को बोलेरो ने मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा, मौत

Sat, 05 Sep 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A farmer on his bicycle to grind wheat was hit by a Bolero, dragged for 100 meters and died.
क्षेत्र के भंडा गांव निवासी प्रदीप कुमार गौतम (45) की शुक्रवार को बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। वे साइकिल से गेहूं पिसाने के लिए दुर्गागंज बाजार आ रहे थे। वरना गांव के पास बोलरो ने टक्कर मार दी। वे टक्कर के बाद करीब 100 मीटर घसीटते रहे। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार भंडा गांव निवासी प्रदीप कुमार गौतम खेती करते थे। वरना गांव के पास जंघई की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद प्रदीप कुमार साइकिल समेत सड़क पर करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। हादसे में साइकिल पर रखा गेहूं भी सड़क पर बिखर गया। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानीपुर ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें ज्ञानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दुर्घटना का मामला सरायममरेज थाना क्षेत्र से संबंधित है। बोलेरो को कब्जे में लिया गया था। जिसे अब संबंधित थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed