फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered by cyber police over misleading videos posted regarding the Punjab government and the situation in the state

Mohali News: पंजाब सरकार और राज्य के हालात को लेकर भ्रामक वीडियो पोस्ट, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sat, 05 Sep 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case registered by cyber police over misleading videos posted regarding the Punjab government and the situation in the state
मोहाली। पंजाब सरकार और राज्य के मौजूदा हालात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने अज्ञात यूजर्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, एक्स पर प्रसारित हो रहे इन वीडियो में पंजाब की मौजूदा सरकार और राज्य के संबंध में गलत जानकारी दी गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि ऐसी सामग्री से आम लोगों, खासकर पंजाब के युवाओं को गुमराह किया जा सकता है। इससे लोगों में डर, भ्रम और अविश्वास पैदा होने के साथ सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, इसलिए ऐसी भ्रामक सामग्री को गंभीरता से लेना आवश्यक है। एफआईआर में कहा गया है कि नफरत फैलाने वाली सामग्री से विभिन्न समुदायों और धर्मों के बीच शांति भंग हो सकती है। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट की सामग्री और उसे पोस्ट करने के पीछे की मंशा की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच के दायरे में कई एक्स अकाउंट
पुलिस ने अपनी शिकायत में एक्स पर प्रसारित कई पोस्ट और वीडियो के लिंक का उल्लेख किया है। इनमें हरभजन सिंह, भाजपा पंजाब और अभिनेता सोनू सूद के अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट शामिल हैं। हालांकि, मामला अज्ञात यूजर्स के खिलाफ दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि साइबर पुलिस अब संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटाएगी।
विज्ञापन


डिजिटल साक्ष्य जुटाएगी साइबर पुलिस

पुलिस ने फिलहाल बीएनएस की धारा 353(1), 353(2) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया है। साइबर पुलिस अब संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई करेगी। - सतनाम सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed