फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Broken sleep after two deaths, said the raid

दो मौतों के बाद टूटी नींद, पड़े छापे

Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिरौली के कतुरोई ठकुरान में कच्ची शराब पीने से चाचा-भतीजे की मौत के बाद पुलिस और प्रशासन शुक्रवार को हरकत में आया।  एसडीएम प्रमिल कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार सिंह और आबकारी टीम ने कई गांवों में छापा मारकर घरों में कच्ची की भट्टियां धधकती मिली। इस दौरान हजारों लीटर शराब और लहन बरामद की गई। हालांकि सिर्फ तीन तस्कर ही पुलिस के हाथ लगे। 
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले रूखाड़ा गांव मे रामवीर, श्याम बाबू और रामौतार के घरों में मे छापा मारा। वहां आंगन में खुलेआम भट्टियां धधक रही थी। ये देख अपसर दंग रह गए। तीनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। यहां से सैकड़ों लीटर कच्ची दारू बरामद कर हजारों लीटर लहन नालियों में बहा दिया। सीओ ने वहां मौजूद जिला पंचायत सदस्य जगपाल सिंह यादव उर्फ पप्पू से इस बात पर नाराजगी जताई कि गांव में खुलेआम कच्ची बनाई जा रही है लेकिन उन्होंने पुलिस को सूचना तक नहीं दी। जगपाल ने उन परिवारों से मतलब न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया।  इसके बाद कई आबकारी विभाग की गाड़ियां मंगा ली गईं और टीमें गिरधरपुर, शिखा, झाउनगला, डालचंद गौटिया, भरा वाली गौटिया गुरूगांवा आदि गांवों को रवाना हुई। यहां शराब तस्कर तो नहीं मिले मगर पुलिस ने भट्टियां नष्ट की। सिरौली पुलिस इलाके भर में देर रात तक कच्ची के खिलाफ  कार्रवाई करती रही। एसओ आरके सिंह ने देर रात बताया कि अभियान जारी रहेगा।  प्रशासनिक अधिकारियों की टीम उस गांव में भी पहुंची जहां कच्ची पीने से चाचा भतीजे की मौत हुई थी। ग्रामीणों ने एसडीएम को कई समस्याओं के बारे में बताया।
विज्ञापन


ये हैं कच्ची के लिए बदनाम इलाके
आंवला : पैगा, फुलासी, वीरपुरा गौटिया, आसपुर, बेहटा
भमौरा : मिलक मंझारा, दलीपुर, फिरोजपुर, बिहारीपुर, नगला
बिशारतगंज : ढका, खजुहाई, दशीपुर
अलीगंज : किनौना, रोतापुरा, अमरौली, कीरतपुर 
सिरौली : पूरा खादर इलाका

आज बड़े स्तर पर छापामारी की तो गांवों में शराब के धंधे का पता चला। राजस्व टीम से लगातार सूचना देने को कहा गया है। अब मैं खुद छापा मारूंगा। कच्ची का धंधा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रमिल कुमार सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed