फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Blue saw the film and had to pounce on innocent four -year

ब्लू फिल्म देखी और चार साल की मासूम पर झपट पड़ा

Tue, 13 Sep 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 13 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। इस्लानगर मोहल्ले में कबाड़ की दुकान में काम करने वाले 15 साल के किशोर ने मोबाइल पर ब्लू फिल्म देखी तो पड़ोस में रहने वाली चार साल की बच्ची पर झपट पड़ा। वह उसे दुकान मालिक के घर के शौचालय में ले गया और अप्राकृतिक यौन शोषण किया। बच्ची के चीखने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तो किशोर को दबोचकर पीट दिया। खून से लथपथ बच्ची को लेकर घर वाले थाने पहुंचे और किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन

किशोर एक कबाड़ी की दुकान में काम करता है। कबाड़ी का घर भी पास में ही है। सोमवार अपराह्न तीन बजे घर के बाहर मोहल्ले के बच्चे खेल रहे थे। कबाड़ी के परिवार के लोग बाहर गए थे। किशेर दुकान पर अकेला था। चार की मासूम खेलते हुए दुकान तक पहुंची तो किशोर ने उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर कबाड़ी के घर में बने शौचालय में ले गया। वहां अप्राकृतिक शोषण कर दिया। बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी तो किशोर घबरा गया उसने बच्ची का मुंह दबा दिया। इसी बीच मोहल्ले के लोग पहुंच गए। उन्होंने बच्ची को मुक्त कर किशोर की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को इलाज के लिए बरेली भेजा गया है। 
विज्ञापन

किशोर ने पुलिस को बताया कि दोस्तों ने उसे मोबाइल पर ब्लू फिल्में दिखाकर गलत संगत में डाल दिया और ऐसा करने को उकसाया था। बच्ची पर उसकी नजर कई दिन से थी। आज मालिक के घर में कोई नहीं था इसलिए मौका मिल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने वाला पुलिस की हिरासत में हैं। उसके खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है। पीड़िता को इलाज के लिए बरेली भेजा गया है। 
- अजय कुमार श्रोतिया, इंस्पेक्टर
शिक्षक पर लगा किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
मीरगंज। एक गांव में प्राइमरी के एक शिक्षक और उसके साथी पर किशोरी को रात में जंगल में ले जानकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।  सोमवार को दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि पुलिस इसे पुरानी रंजिश और पेशबंदी से जुड़ा मामला मान रही है। सोमवार को ग्रामीण अपनी पंद्रह वर्षीय बेटी को लेकर थाने आया। यहां उसने बताया कि गांव निवासी हरपाल और उसका साथी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक त्रिवेंद्र शनिवार शाम उनकी बेटी को फुसलाकर गांव से बाहर जंगल में ले गए। आरोप लगाया कि दोंनों ने रात भर बेटी के साथ दुराचार किया। सुबह शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। बेटी किसी तरह डरी सहमी घर आई और उन लोगों को घटना के बारे में बताया। रात भर वह लोग भी बेटी को खोजते रहे थे। रविवार को ही उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने सोमवार को दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। 
स्कूल से लौट रही बच्ची से दरिंदगी की कोशिश
दुनका। शाही के एक गांव की तीसरी में पढ़ रही 11 साल की छात्रा को स्कूल से लौटते वक्त पड़ोसी गांव के दूसरे समुदाय के तीन शोहदों कुंवरपाल, जितेंद्र और भगवानदास ने रास्ते में घेर लिया। वह उसे गन्ने के खेत में खींचकर रेप की कोशिश करने लगे। विरोध पर गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। छात्रा के साथी बच्चे डरकर भागे और राहगीर किसानों को घटना की जानकारी दी। ईख के खेत से बच्ची की चीखें सुनकर ग्रामीणों ने छात्रा को छुड़वाया। बाकी दो तो भाग गए लेकिन कुंवरपाल को उन्होंने दौड़ाकर पकड़ लिया और दुनका चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार कर रही थी।
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट
दुनका। शाही थाने के एक गांव की 14 वर्षीया किशोरी रविवार रात घर में सो रही थी। गांव के ही कृष्णपाल ने घर में घुसकर उसे दबोच लिया। चीख सुनकर घरवाले जागे तो आरोपी धमकियां देता भाग गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर कृष्णपाल के विरुद्ध रिपोर्ट कर ली गई है।
महिला को दबोचकर कपड़े फाड़े
शाही। मंडवा बंशीपुर की 40 वर्षीया महिला सोमवार सुबह शाही थाने पहुंची और दिन भर थाना गेट पर पड़ी रही। आरोप लगाया कि रविवार रात एक बजे दो अंजान लोग उनके दरवाजे पर खड़े रहे जबकि गांव के ही रामभजन, नीतेश और राजेश ने उसे चारपाई पर ही दबोच लिया और कपड़े फाड़कर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप की कोशिश की। विरोध के दौरान मुंह से कपड़ा निकलने पर उसकी चीख सुनकर परिवार-मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकियां देते भाग गए। एसओ हरचरन सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजदों समेत पांच के विरुद्ध मुकदमा कर लिया है।

छेड़छाड़ की शिकायत पर बाप-बेटे ने महिला को पीटा
शाही। सब्जीपुर खाता की एक महिला रविवार सुबह खेत पर गोबर डालने गई थी। आरोप है कि गांव के जयपाल ने उसे दबोचकर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला किसी तरह छूटकर गांव पहुंची। शिकायत करने जयपाल के घर गई तो आरोप है कि जयपाल और उसके पिता लखपत ने महिला को लात-घूसों, डंडों से पीटा। दिल्ली से लौटे पति को महिला ने आपबीती सुनाई। पति संग महिला ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed