{"_id":"5a45555f4f1c1b0f788b57cb","slug":"blackmailer-wasif-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलर वासिफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लैकमेलर वासिफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली।
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
वािससिपऊफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी के अल्टीमेटम के बाद किला थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को शातिर ब्लैकमेलर वासिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कस्टडी में लंबी पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए। वहीं शाम को जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद उसको जेल भेज दिया गया। वासिफ के खिलाफ सराफ अनिल पाटिल के बेटे ऋतुराज को मां-बाप की हत्या की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने का आरोप है। पुलिस ने एक नेता के जरिये वासिफ को अपने कब्जे में लिया, हालांकि उसकी गिरफ्तारी सिटी स्टेशन के पास से दिखाई गई है।
पुलिस कस्टडी में वासिफ ने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री की बेटी से अपने संबंधों के खुलासे के तौर पर कहा कि वह मेरी दोस्त थी। हम साथ में रहते थे। रुपयों के लेनदेन को लेकर मैने कोई दबाव नहीं बनाया। किला थाने के इंस्पेक्टर कमलकांत वर्मा के मुताबिक सराफ अनिल पाटिल के बेटे से वसूली को लेकर उसने बताया कि ऋतुराज के दोस्त से उसकी जान पहचान थी। उसी के जरिये उसने रुपये लिये थे। वहीं उसने उजागर किया कि उसने भी जरूरत पड़ने पर ऋतुराज को रुपये दिये थे। उसने पुलिस के सामने लेनदेन को लेकर लंबी फेहरिस्त गिना दी। हालांकि पेट्रोल पंप मालिक के बेटे और बदायूं की दो छात्राओं से अपने संबंध और अवैध वसूली को लेकर उसने चुप्पी साध ली। वहीं सराफ अनिल पाटिल के अतिरिक्त बाकी शिकायत कर्ताओं के सामने नहीं आने से पुलिस ने सराफ के बेटे से अवैध वसूली प्रकरण में ही उसको जेल भेजा।
बाकी आरोपियों की भी जल्द पकड़ा जाएगा
अब पुलिस के निशाने पर जखीरा के चार और लड़के हैं, हालांकि चारों के नाबालिग होने से उनके परिवार को ही थाने पहुंचानेे के लिए कहा गया है। बता दें कि सराफ अनिल पाटिल ने 23 दिसंबर को जखीरा के वासिफ सहित पांच लड़कों के खिलाफ रंगदारी वसूलने की रिपोर्ट दर्ज की थी। किला थाने के इंस्पेक्टर कमल कांत ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।