फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader was shot in the back

भाजपा नेता की पीठ में भी मिली गोली

Sun, 21 Feb 2016 02:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 21 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर इलाके के भाजपा नेता विनीत के सिर के अलावा पीठ से भी गोली निकली। रात में डॉक्टर उनकी पीठ में लगी गोली नहीं देख पाए थे। शनिवार को विनीत ने पीठ में दर्द बताया तो डॉक्टरों ने जांच की। तब पता चला कि पीठ में भी गोली लगी है। ऑपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। मामले में पूर्व प्रधान के साढ़ू समेत चार लोगों को नामजद कराया गया है।  
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम बिथरीचैनपुर क्षेत्र के सैदूपुर लश्करगंज निवासी 30 वर्षीय भाजपा नेता विनीत कुमार उर्फ पिंटू को दुकान से घर लौटते समय गोली मार दी गई थी। टीपी नगर पुलिस चौकी के पास उनकी दुकान है। रास्ते में पराताजपुर और धारुपुर ठाकुरान के पास हमला होने के बाद एक गोली उनके सिर पर लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए थे। विनीत ने हमला करने वाले का नाम जैकी बताया। विनीत के भाई जितेंद्र ने बताया कि उनके भाई को रंजिशन गोली मारी गई है। डॉक्टर के मुताबिक विनीत की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार सुबह परीक्षण के दौरान पीठ में गोली लगने का भी पता लगा है। उधर, पुलिस के मुताबिक, विनीत पर चुनावी रंजिश में हमला हुआ है। नामजद आरोपी के भाई रामभाग और अरविंद को पकड़कर थाने में बैठा लिया गया है। सीओ चतुर्थ संतोष सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश के साढ़ू गंगाराम के बेटे जैती निवासी किर्सुरा गांव थाना फरीदपुर समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed