फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike riders entered in saving car tanker, killing inspector

बाइक सवार को बचाने में कार टैंकर में घुसी, दरोगा की मौत 

Tue, 07 Mar 2017 01:49 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 07 Mar 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bike riders entered in saving car tanker, killing inspector
बाइक सवार को बचाने में कार टैंकर में घुसी, दरोगा की मौत  - फोटो : Bike riders entered in saving car tanker, killing inspector
आंवला मार्ग पर आसपुर गांव के निकट बाइक सवार को बचाने के चक्कर में रामनगर चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार की कार सामने से आ रहे इंडियन ऑयल कारपोरेशन के टैंकर में जाकर घुसी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चौकी इंचार्ज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। देर शाम को ही उनके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शोक सलामी के बाद उनके परिवार को सौंप दिया गया। कोतवाली आंवला के रामनगर चौकी इंचार्ज 40 वर्षीय नरेंद्र सिंह मूल रूप से जिला बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा के खैरपुर प्रतापपुर गांव के निवासी थे। सोमवार की दोपहर करीब सवा बजे नरेंद्र कुमार विवेचना करके अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार से आंवला वापस लौट रहे थे। इस दौरान भमौरा-आंवला मार्ग पर आसपुर गांव के मोड़ पर टैंकर डिपो से तेल लेकर बरेली की ओर आ रहा था। दरोगा की कार से आगे बाइक चल रही थी। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दरोगा की कार सामने से आ रहे टैंकर में घुस गई। हादसे केे बाद चालक टैंकर को स्टार्ट ही मौके पर खड़ा करके भाग गया। हादसे के समय एसडीएम प्रमिल कुमार सिंह घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही अपनी गाड़ी में तेल भरवा रहे थे। वह तुरंत ही हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। सीओ संतोष कुमार सिंह को उन्होंने फोन करके मौके पर बुला लिया। टैंकर की वजह से सीओ फायर ब्रिगेड की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। एसडीएम के ड्राईवर राजेश्वर सिंह ने हिम्मत करके टैंकर को बंद किया। प्रभारी निरीक्षक आंवला भी इसी बीच मौके पर आ गए। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में गंभीर रूप से घायल दरोगा नरेन्द्र सिंह को निजी अस्पताल भिजवा दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में अधिकारी पहुंच गए। पुलिस विभाग में दरोगा की मौत से मातम छा गया। 1997 बैच के दरोगा नरेंद्र कुमार का परिवार प्रेमनगर थाना परिसर में रहता है। सूचना पर उनकी पत्नी रोती-बिलखती अस्पताल पहुंच गईं। पत्नी का सदमे में बुरा हाल है। उन्होंने अपने पीछे एक बेटा और बेटी छोड़ी है। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि नरेंद्र कुमार बेहद होनहार और हंसमुख दरोगा थे। पुलिस विभाग को उनकी मौत से बड़ी क्षति हुई है। मामले में टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद रात को ही उनका शव पैतृक गांव भिजवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed