फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDC members firing in Cinajpti

बीडीसी सदस्यों की छीनाझपटी में हुई फायरिंग

Tue, 02 Feb 2016 01:40 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 02 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ब्लाक प्रमुख की कुर्सी हथियाने के लिए सियासी जंग ने तेजी पकड़ ली है। रविवार की रात को समाजवादी पार्टी के  ब्लाक मीरापुर कटरा खुदागंज के प्रमुख पद के दावेदार पर नरेंद्र कुमार गुप्ता से दूसरे पक्ष के लोगों की बीडीसी सदस्यों की छीना झपटी को लेकर विवाद होने पर फायरिंग हुई थी। पीड़ित ने मामले में आईजी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। बारादरी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना मीरानपुर कटरा के पौकी गांव के निवासी नरेंद्र कुमार गुप्ता का आरोप है कि 31 जनवरी की रात को साढ़े बजे वह पीलीभीत रोड पर विजय फिलिंग स्टेशन पर अपनी कार में डीजल डलवाने के लिए रुके थे। उनके साथ पिंकू गुप्ता और कार का चालक लाल मोहम्मद निवासी मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर के अलावा कस्बे मीरानपुर कटरा के ही रहने वाले शिवराज सिंह थे। तभी कुमुद गंगवार निवासी शाहपुर खितौआ, थाना मीरानपुर कटरा, उसके साथी आशीष अग्रवाल, भुवनेश, बुधपाल और तीन अन्य लोगों ने लाइसेंसी असलहों से जान से मारने की नीयत से उन पर फायर कर दिए। पेट्रोल पंप के काउंटर पर गोली लगी है। हमलावरों की तस्वीर सीसीटीवी में भी कैद हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि मामला दो बीडीसी सदस्यों को लेकर छीनाझपटी का है। सपा नेता ने अपने सदस्य को पानीपत में छुपाकर रखा था। दूसरे पक्ष के लोग उसमें से दो को ले आए। इसी बात को लेकर पेट्रोल पंप के सामने दोनों पक्षों में मारपीट और छीनाझपटी हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed