फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Jawahar Park personnel were killed in the operation

जवाहर बाग आपरेशन में गए बरेली के जवान की मौत

Mon, 06 Jun 2016 01:27 AM IST
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Jawahar Park personnel were killed in the operation
पीएसी जवान अालोक
जवाहरलाल बाग आपरेशन के लिए मथुरा गए बरेली के दुर्गानगर में रहने वाला पीएसी की जवान आलोक कुमार की मौत हो गई। वह सीतापुर पीएसी की ग्याहरवीं वाहिनी में तैनात थे। आलोक का परिवार मूल रूप से अमरोहा के थाना रजबपुर के देवीपुरा गांव का रहने वाला है। फोन आते ही आलोक का शव लेने के लिए उसके पिता उप निरीक्षक नत्थू सिंह मथुरा रवाना हो गए हैं।  
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के थाना सिधौली में तैनात उप निरीक्षक नत्थू सिंह पिछले पंद्रह साल से दुर्गानगर में बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। उनका बड़ा आलोक कुमार 2006 में भर्ती होने के बाद इन दिनों सीतापुर 11वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे। आलोक कुमार की कंपनी के जवान दिनों मथुरा में ड्यूटी के लिए गई थी। मथुरा के जवाहरबाग आपरेशन के बाद आलोक कुमार घर लौट रहे थे। इस दौरान रोडवेज बस अड्डे के पास उनकी तबियत बिगड़ गई। आलोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे पीएसी के एक अधिकारी का आलोक के पिता नत्थू सिंह के पास फोन आया। नत्थू सिंह ने बताया कि उन्हें बताया गया कि आलोक की मौत हो गई है। सूचना पर नत्थू सिंह शाहजहांपुर से ही मथुरा के लिए रवाना हो गए। उधर, आलोक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। रिश्तेदार और मिलने वालों का उनके घर आने का तांता लगा हुआ है। आलोक के भाई आकाश के दोस्त छात्र नेता रवि गोला, अभय चौहान, ह्देश यादव समेत तमाम लोग भी पहुंच गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर बारादरी कमरुल हसन ने एचसीपी को आलोक के घर भेजकर छानबीन कराई गई।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed