{"_id":"61b6ea2c38f16d07f5369235","slug":"bareilly-farmer-was-beaten-to-death-with-a-stick-in-bithri-chainpur-bloody-body-found-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: बिथरी चैनपुर में किसान की डंडे से पीटकर हत्या, खेत में मिला रक्तरंजित शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली: बिथरी चैनपुर में किसान की डंडे से पीटकर हत्या, खेत में मिला रक्तरंजित शव
Mon, 13 Dec 2021 12:07 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:07 PM IST
सार
गांव निवासी ब्रजपाल रविवार शाम को अपने खेत में पानी लगाने गए थे। रात भर वापस न आने पर सुबह परिजन ने खोजबीन शुरू की तो खेत के पास ही उनका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पूरे शरीर पर डंडों से पीटने के निशान थे।
विज्ञापन
मृतक बृजपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिथरी चैनपुर के गांव अहियापुर में सोमवार सुबह एक किसान का रक्तरंजित शव उसके खेत में मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन
गांव निवासी ब्रजपाल रविवार शाम को अपने खेत में पानी लगाने गए थे। रात भर वापस न आने पर सुबह परिजन ने खोजबीन शुरू की तो खेत के पास ही उनका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पूरे शरीर पर डंडों से पीटने के निशान थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिवार वालों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन