{"_id":"57bca54d4f1c1b9663d50fe9","slug":"awakening-engineer-stripped-thrower-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर जागृति को लूटकर फेंकने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियर जागृति को लूटकर फेंकने वाला गिरफ्तार
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
िगगिरपऊफतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन सिटी जीआरपी ने लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस में इंजीनियर जागृति शर्मा से हुई लूट का खुलासा कर कंचनपुर पीपलसाना चौधरी निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर लूटा गया बैग, रुपये और जागृति के कागजात भी बरामद कर लिए। आरोपी राहुल ने बताया कि उसे होटल में खाना खाने, मोबाइल रखने और महंगे कपड़े पहनने का शौक है। वह जेल से छूटने के बाद रुपयों के लिए परेशान रहता था। इसी कारण उसने ट्रेनों में लूट करने की योजना बना डाली। मगर पहली बार में पकड़ा गया। घटना के वक्त ड्यूटी से गायब रहने वाले भोजीपुरा जीआरपी चौकी के सिपाही जितेंद्र शर्मा और सोबरन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
यह था मामला
शहर की शास्त्री नगर कालोनी में रहने वाले स्टेट बैंक प्रबंधक एसपी शर्मा की बेटी जागृति शर्मा 19 अगस्त को सुबह 4.40 बजे रुद्रपुर (उत्तराखंड) जाने के लिए इज्जतनगर स्टेशन से काठगोदाम एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। भोजीपुरा स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान सीट पर रखा जागृति का बैग एक लुटेरा लेकर भागने लगा। लुटेरे का पीछा करते हुए जागृति ट्रेन के गेट पर जा पहुंचीं। उन्होंने बैग पकड़ भी लिया था, लेकिन तब तक लुटेरे ने ट्रेन से नीचे छलांग लगा दी। अचानक झटका लगने से उसके साथ जागृति भी नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरीं और घायल हो गईं। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ऐसे हुआ खुलासा
मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जीआरपी सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि नवाबगंज सर्किल में रहने की वजह से उन्हें भोजीपुरा इलाके के कंचनपुर पीपलसाना चौधरी गांव के अपराधियों के बारे में अच्छी जानकारी है। घटना के दिन मौके पर लुटेरे की एक चप्पल छूट गई थी। उन्होंने सिटी स्टेशन जीआरपी एसओ रोहनलाल के नेतृत्व में टीम गठित कर कंचनपुर पीपलसाना के अपराधियों के बारे में छानबीन करने को कहा। उसी दिन कंचनपुर निवासी महेंद्र उर्फ बाबा के चाचा का देहांत हो गया था। अगले दिन हुए अंतिम संस्कार में महेंद्र का बेटा राहुल गिहार शामिल नहीं था। घरवालों से पूछताछ करने पर राहुल के अपनी ससुराल शाहजहांपुर जाने का पता चला। जीआरपी ने शाहजहांपुर जाकर दबिश दी तो वहां न राहुल मिला और न ही उसके ससुराल वाले घर में थे। इससे जीआरपी का शक यकीन में बदल गया। कई जगह दबिश देने के बाद मंगलवार को जीआरपी ने इज्जतनगर रेलवे स्टेशन डाकखाना के पास राहुल को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास तमंचा बरामद हुआ। उससे पूछताछ करने के बाद जीआरपी ने पीपलसाना चौधरी निवासी हरिनंदन के मकान से जागृति का बैग, एटीएम व डेबिट कार्ड, स्कूल प्रमाण पत्र, परिचय पत्र, इज्जतनगर से किच्छा रेलवे स्टेशन तक का टिकट और पांच सौ रुपये बरामद हुए। ट्रेन से कूदने पर आरोपी राहुल को भी चोटें आई थीं।
विज्ञापन
रेप के आरोप में जेल जा चुका है राहुल
जीआरपी एसओ रोहनलाल ने बताया कि पकड़े गए राहुल गिहार पर किशोरी से रेप करने का आरोप है। उसके खिलाफ थाना भोजीपुरा में रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वह करीब तीन महीने पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था।