{"_id":"d6b69e32e25a36acd29ecc952acef52d","slug":"attack-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कृषि रक्षा अधिकारी पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला कृषि रक्षा अधिकारी पर हमला
बरेली
Updated Tue, 24 Feb 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कृषि रक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह सोमवार को विभागीय लिपिक ललित सिंह, कर्मचारी महेश आदि के साथ अलीगंज क्षेत्र में खाद-बीज की दुकानें चेक करने निकले थे। जिस वक्त जिला कृषि अधिकारी दूसरी दुकानों में चेकिंग कर रहे थे तभी एक व्यापारी अपनी दुकान बंद करके भाग निकला। पूछताछ करने पर पता लगा कि प्रवीण सक्सेना नाम का यह दुकानदार बगैर लाइसेंस के डीएपी और पेस्टीसाइड की दुकान चला रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने इस पर प्रवीण सक्सेना की दुकान सील करने को कहा। दुकान सील हो ही रही थी तभी प्रवीण और उसके पिता सतीश चंद्र सक्सेना के साथ लाठी डंडे लेकर आए कई लोगों ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी की टीम पर हमला कर दिया। इन लोगों ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने मोबाइल से हमले की सूचना डीएम को दी। डीएम के फोन पर थाना अलीगंज से दरोगा सुभाष चंद्र फोर्स लेकर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। कृषि विभाग की टीम इसके बाद पुलिस के साथ थाने पहुंची जहां कृषि रक्षा अधिकारी ने प्रवीण और उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ राजेश यादव ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ अवैध रूप से खाद बेचने, सरकारी काम में बाधा डालने और अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में रिपोर्ट लिखी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।