फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aslah factory was in the house, two arrested

घर में चल रही थी असलाह फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

Sat, 26 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 26 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Aslah factory was in the house, two arrested
Aslah factory was in the house, two arrested - फोटो : बरेली, अमर उजाला
अलीगंज इलाके के पोप सिंह की गौंटिया गांव के एक घर में असलाह फैक्ट्री चल रही थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने दबिश देकर दो सगे भाइयों को दबोच लिया। मौके पर बने, अधबने कई अवैध असलाह बरामद हुए। गिरोह का सरगना मौके से भाग गया।
विज्ञापन

एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि अलीगंज थाना क्षेत्र के पोप सिंह की गौटियां गांव निवासी मनोहर के घर में अवैध असलाह फैक्ट्री चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। बृहस्पतिवार रात करीब चार बजे अलीगंज पुलिस ने दबिश देकर मनोहर के बेटे दान सिंह व धर्मवीर को अवैध असलाह बनाते रंगेहाथ दबोच लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति भाग गया। मौके पर एक देशी राइफल 315 बोर, दो तंमचे 315 बोर, एक 12 बोर, 11 छोटी-बड़ी नाल, अर्ध निर्मित नौ तमंचे बरामद हुए। थाने में पूछताछ के दौरान दानसिंह व धर्मवीर ने बताया कि बदायूं के विनाबर थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर का शेर भाई गैंग लीडर है। आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। दान सिंह ने बताया कि वह शेर भाई से कच्चा माल लेकर देशी राइफल, पौनिया और तमंचे तैयार करता है। देशी राइफल तीन से चार हजार रुपये में और पौनिया दो से तीन हजार रुपये तक बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed