फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another Private Electricity Down on the employee

एक और प्राइवेट बिजली  कर्मचारी पर गिरी गाज

Fri, 23 Jun 2017 01:02 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 23 Jun 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Another Private Electricity Down on the employee
In the examination of the literacy coordinator Reason for change, change - फोटो : File Photo
एक ओर चीफ इंजीनियर जोन में सैनिटेशन अभियान चलवा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्राइवेट कर्मी इसमें पलीता लगा रहे हैं। राजेंद्रनगर उपकेंद्र पर प्राइवेट कर्मी ने नगर विधायक के  पत्र पर टिप्पणी करने के साथ ही महिलाओं से भी अभद्रता कर दी। जानकारी मिलते ही विधायक खुद जा धमके तो अफरातफरी मच गई। हंगामा ज्यादा होने पर विभाग ने पटल लिपिक और प्राइवेट कर्मी को हटा दिया।
विज्ञापन

भूड़ निवासी रेखा रानी घरेलू कनेक्शन लेने के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रही थीं। जेई महेंद्र सिंह ने आवेदन पत्र स्वीकार कर रसीद कटवाने के निर्देश दिए, लेकिन पटल लिपिक नहीं मिल रहा था। परेशान महिला आवेदक ने नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार से संपर्क किया और अपनी व्यथा सुनाई। विधायक जी ने तुरंत पत्र लिख दिया। गुरुवार में रेखा अन्य लोगों के साथ उपकेंद्र पर पहुंचीं और रसीद कटवाने के लिए लिपिक से संपर्क किया। 
विज्ञापन

लिपिक की सीट पर बैठे प्राइवेट कर्मी प्रशांत ने कह दिया कि विधायक तो पत्र लिखते रहते हैं। इस ब्यान से आवेदक भड़क गए और विधायक जी को मामले की जानकारी दी। विधायक डॉ. अरुण तुरंत दलबल सहित मौके  पर जा धमके और अभद्रता करने वाले कर्मी को चिह्नित किया। बताया गया कि लिपिक विनोद गौतम इधर-उधर गए थे, इसी दौरान प्रशांत बैठ गया और अभद्र टिप्पणी कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विधायक डा. अरुण ने अधिशासी अभियंता नंदलाल से फोन पर संपर्क किया और उपकेंद्र पर हो रही अराजकता से अवगत कराया। नंदलाल ने पटल लिपिक विनोद गौतम को तुरंत खंड कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया। उनके स्थान पर बृजेश शर्मा को अतिरिक्त कार्य सौंपा है, जबकि प्राइवेट कर्मी प्रशांत को प्रेमनगर थाने के हवाले कर दिया।


प्राथमिकता से दें कनेक्शन
अधिशासी अभियंता नंदलाल ने कहा कि विभाग में सैनिटेशन अभियान चल रहा है। इसमें नए कनेक्शन और बकाया बिल वसूली भी होनी है। लाइन से सीधे चोरी कराने वाले प्राइवेट कर्मी भी चिह्नित हो रहे हैं। उन्होंने सभी एसडीओ और जेई से कहा है कि नए कनेक्शन प्राथमिकता से जारी किए जाएं, शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed