फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anjaja Group's officer's car looted in front of Phoenix cargo

फीनिक्स माॅल के सामने से अनेजा ग्रुप के अफसर की कार लूटी

Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Anjaja Group's officer's car looted in front of Phoenix cargo
फिनिक्स माल के सामने से अनेजा ग्रुप के अफसर की कार लूटी - फोटो : फिनिक्स माल के सामने से अनेजा ग्रुप के अफसर की कार लूटी
पीलीभीत हाईवे पर सरेआम बेखौफ बदमाशों ने फीनिक्स मॉल के सामने से अनेजा ग्रुप के अधिकारी गुलशन बत्रा की लग्जरी क्रेटा कार को ड्राइवर सहित लूट लिया। गुलशन अपने परिवार के साथ फीनिक्स मॉल में करीब ढाई घंटे बिताकर जब वह बाहर आए तो कार और ड्राइवर गायब थे। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। हाई प्रोफाइल वारदात के बाद जनपद की पुलिस सक्रिय हो गई। देर रात खबर आई कि मुरादाबाद और संभल के बीच हाईवे पर बदमाशों ने उनके ड्राइवर को फेंक दिया है। इज्जतनगर थाने की पुलिस ड्राइवर को लाने के लिए रवाना हो गई। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने लग्जरी कार लूटे जाने के बाद क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सहित थाना पुलिस की टीमों को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगा दिया है। 
विज्ञापन

सुरेशशर्मा नगर निवासी गुलशन बत्रा अनेजा ग्रुप ऑफ कंपनी में कार्यरत हैं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने परिवार के साथ फीनिक्स मॉल गए थे। उन्होंने बताया कि ड्राइवर अर्जुन निवासी भरतौल को सफेद रंग की क्रेटा कार के साथ हाईवे के दूसरी तरफ रेस्टोरेंट के किनारे छोड़ गए थे। करीब 4.30 बजे जब वह मॉल से बाहर आए तो उन्हें कार और ड्राइवर नहीं मिले। उन्होंने ड्राइवर के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन वह बंद बता रहा था। वह घबरा गए, अपने कुछ परिचितों को फोन करके घटनाक्रम के बारे में बताया और कार और ड्राइवर की खोजबीन शुरू की। जब मॉल के आस-पास उन्हें कार नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

हाईवे पर चेकिंग, लेकिन बदमाश पकड़ से दूर 
मॉल के सामने से फिर कार को लूटे जाने के बाद इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर नरेश त्यागी मॉल पर पहुंचे। दुकानदार और लोगों से पूछताछ के बाद जनपद में अलर्ट जारी करवा दिया गया। हाईवे पर चेकिंग शुरू हो गई। लेकिन देर रात तक कार का पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 ड्राइवर को फेंका, देर रात बरेली लाया गया 
मुरादाबाद-संभल हाईवे पर रात करीब 10.30 से 11 बजे के बीच बदमाशों ने ड्राइवर को फेंक दिया। हाईवे पर एक राहगीर की मदद से ड्राइवर ने फोन करके पुलिस को बताया कि उसको हाईवे पर फेंका गया है। इज्जतनगर थाने की पुलिस टीम ड्राइवर को लेने के लिए रवाना हो गई। देर रात ड्राइवर को बरेली लाया जा सका। 
बच्चों को फास्ट फूड खिलाने ले गए थे गुलशन 
गुलशन सोमवार दोपहर को अपने बच्चों को मॉल के रेस्टोरेंट में फास्ट फूड खिलाने ले गए थे। मॉल के अंदर जाने के बाद उन्होंने करीब सवा घंटा रेस्टोरेंट में बिताया था। 

लग्जरी कार को ड्राइवर के साथ लूटे जाने का प्रकरण सामने आया है। जनपद में अलर्ट कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सहित तीन पुलिस की टीम लगा दी गई है। हम जल्द बदमाशों को पकड़ लेंगे। 
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed