फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Admission is not found then the train was cut in ITI

आईटीआई में एडमिशन नहीं मिला तो ट्रेन से कट गया

Sat, 06 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 06 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
आइटीआई में एडमिशन न मिलने पर घर वालों ने डांटा तो 17 साल के छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह दाखिले के लिए जरूरी कागज समय पर जमा नहीं कर पाया था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

सिरौली के अटाफुंदापुर गांव के पूरनलाल मौर्य के  बेटे प्रवेंद्र कुमार ने इसी साल लभारी के बाबा हरदेव सिंह इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। उसने आईटीआई करने के लिए बरेली के एक कॉलेज में फार्म डाला था। काउंसलिंग में वह पास हो गया। बृहस्पतिवार को वह बरेली गया था। जाति प्रमाण पत्र वह घर ही भूल गया। इस कारण उसका एडमिशन नहीं हो पाया और घर वापस आ गया। हालांकि प्रवेश की अंतिम तारीख आठ अगस्त थी। ग्रामीणों के अनुसार उसकी लापरवाही पर घर वालों ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर शुक्रवार की सुबह वह घर वालों को बताए बिना ही साइकिल लेकर चला गया। बड़े भाई धर्मपाल ने गांव में उसकी तलाश की। फिर दबतरा रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वहां ट्रेन से कटकर युवक की मौत की जानकारी मिली तो ट्रैक पर पहुंच गए। दो हिस्सों में कटा शव प्रवेंद्र का ही था। उन्होंने घर वालों को इसकी जानकारी दी तो कोहराम मच गया। उसकी जेब में साइकिल की चाबी और एक पर्ची मिली है। पर्ची में परिवार के सभी सदस्यों के नाम और जयहिंद लिखा था। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है। 
विज्ञापन

बदहवास हो गई मां
प्रवेंद्र दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पढ़ाई में अव्वल होने के साथ-साथ अपनी पिता की दुकान में भी हाथ बंटाता था। मां मुन्नी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मौत की सूचना मिलते ही वह बेहोश हो गईं। खेती करने वाले बड़े भाई धर्मपाल और बहन रुचि को भी लोग समझाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed