{"_id":"6a8dffdd7e01eb3f1a0a6032","slug":"electrician-crossing-the-road-dies-after-being-hit-by-a-bike-samba-news-c-427-1-ja21010-150-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे इलेक्ट्रिशियन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे इलेक्ट्रिशियन की मौत
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग के अप्पर कारथोली क्षेत्र में सोमवार देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण बंद सड़क पर सोमवार रात मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग के अप्पर कारथोली क्षेत्र में सोमवार देर रात स्थानीय निवासी विशन दास (60) पुत्र बेली राम पिलर नंबर 40 के पास नाई की दुकान से बाल कटवाकर सड़क के दूसरी ओर खरीदारी के लिए जा रहे थे। तभी जम्मू से सांबा की ओर जा रहे एक दोपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। विशन गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें आनन-फानन में मिलिट्री हॉस्पिटल जम्मू पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की प्राथमिक तलाशी ली और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
मुख्य सड़क बंद करने से हो रहे हादसे
पूर्व सरपंच पंचायत अप्पर कारथोली तरसेम सिंह चाढ़क ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण पिलर नंबर 20 के पास सांबा से जम्मू की ओर मुख्य सड़क को निजी कंपनी ने बंद कर दिया है। इसके फलस्वरूप दोनों दिशाओं का परिवहन एक ही संकरे मार्ग पर चलाया जा रहा है। मार्ग पर ऊबड़-खाबड़ और उचित संकेतों की कमी के कारण वाहन चालक तेज रफ्तार में दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंद साइडिंग के कारण विशन दास भी हादसे का शिकार हुए हैं। सरपंच ने प्रशासन और निर्माण कंपनी से अनुरोध किया कि सुरक्षा मानदंडों का पालन किया जाए, वैकल्पिक मार्ग तथा पर्याप्त चेतावनी संकेत लगाए जाएं ताकि आगे भी ऐसे हादसे न हों। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत और निर्माण कार्य के दौरान नियमों की अनदेखी हो रही है, जिसके गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस ने शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई व हादसे के कारणों की पूर्ण जांच जारी है।