फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thefts at five farmers' tubewell sheds in Salempur.

Hathras News: सलेमपुर में पांच किसानों के नलकूप की कोठरियों में चोरी

Wed, 26 Aug 2026 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Thefts at five farmers' tubewell sheds in Salempur.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में सोमवार रात पांच किसानों के नलकूप की कोठरियों से कॉपर तार, पाइप व फावड़ा चोरी हो गए। मंगलवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पीड़ित किसान निजाम खान, राजेंद्र, जगदीश, सतीश और हरिओम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा कर सामान को बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों गांव गुरसौटी, कुरसंडा, कजरौठी, ऊंचागांव आदि में भी करीब 24 नलकूप की कोठरियों से कॉपर तार, पाइप आदि की चोरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। इससे किसानों में काफी आक्रोश है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामलों की छानबीन चल रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed