{"_id":"5aba42c74f1c1b5a598b6542","slug":"adg-scold-officials-for-removing-rape-section-from-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट से रेप की धारा हटाने पर एडीजी ने लगाई फटकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपोर्ट से रेप की धारा हटाने पर एडीजी ने लगाई फटकार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 27 Mar 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के बहाने शारीरिक शोषण के मामले में रेप की धारा हटाने पर पीड़िता ने एडीजी से शिकायत की। उन्होंने विवेचक को फटकार लगाते हुए दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं।
इज्जतनगर निवासी पीड़िता के पति की बीमारी का फायदा उठाकर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने उसे नौकरी पर रखकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि स्कूल में ही नशा देकर उससे रेप किया गया गया। इसके बाद बदनामी के नाम पर डराकर फिर कई बार ऐसा किया और दो इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल, एक शिक्षा विभाग के अफ सर एवं एक न्यायिक अधिकारी से संबंध बनाने को कहा गया। इस पर महिला ने कोतवाली में प्रिंसिपल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचक इंस्पेक्टर अजय सिंह ने दुष्कर्म की धारा हटाकर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी में चार्जशीट सीओ सिटी की पेशी में भेजी। इस पर पीड़िता ने एडीजी प्रेम प्रकाश से शिकायत की तो उन्होंने दोबारा जांच शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।