फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

सड़क हादसों में छात्र समेत दो की मौत

Sat, 25 Apr 2015 12:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 25 Apr 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल रोड पर जादोंपुर के पास 24 घंटे में दो दुर्घटनाएं हो गईं। इनमें छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

भोजीपुरा क्षेत्र के गांव परेवा मोहम्मदपुर अली के लालाराम कश्यप का बेटा 18 वर्षीय हरीश कुमार अपनी ननिहाल पचुआ गांव में रहता था। शुक्रवार को वह अपनी मां नत्थो देवी को बुलाने अपने गांव परेवा जा रहा था। शाम 4:45 बजे जादोंपुर के पास उसकी बाइक में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, नत्थों देवी टेंपो में बैठकर अपने गांव पचुआ जा रही थीं। वह बेटे की खून से लथपथ लाश रोड पर पड़ी देख बुरी तरह बिलखने लगीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पिता लालाराम की तहरीर पर चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


इससे पहले बृहस्पतिवार रात जादोंपुर के पास ही 25 वर्षीय युवक प्रदीप कुमार उर्फ  पिंटू को बोलेरो ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर घायल हालत में एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया। प्रदीप बरेली कालेज से परीक्षा देने के बाद बाइक पर अपने घर लौटरहा था। उसके पिता मोहन स्वरूप ने बोलेरो चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed