{"_id":"885d1cbd2431bf0d33709a071d988d3d","slug":"accedent-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बस ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बाइक पर जा रहे दोस्तों को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज की बस ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बाइक पर जा रहे दोस्तों को कुचला
बरेली
Updated Tue, 16 Dec 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ जा रही रोडवेज की बस की टक्कर से बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस लेकर ड्राइवर तो भाग निकला लेकिन हाईवे पर इकट्ठी हुई चार गांवों के लोगों की भीड़ ने जाम लगाकर जमकर उपद्रव किया। भीड़ ने फौरन बस पकड़ने की मांग करते हुए पुलिस को सड़क पर पडे़ खून से लथपथ शव उठाने से रोक दिया। इस बीच लखनऊ की तरफ आई एक रोडवेज बस पर भीड़ टूट पड़ी। सड़क किनारे लकड़ी की टाल से डंडे उठाकर बस पर हमला बोल दिया। बस में तोड़फोड़ के साथ मुसाफिरों से भी जमकर मारपीट की। बस में बैठी महिलाएं भी भीड़ के गुस्से का शिकार हुईं। करीब दो घंटे तक तक यह उपद्रव चलने के बाद पुलिस अफसरों ने जैसे-तैसे भीड़ को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
हादसा नेशनल हाईवे 24 पर बिथरी चैनपुर के परसौना मोड़ पर मंगलवार दोपहर ढाई बजे हुआ। परसौना गांव के जरी कारोबारी 20 वर्षीय अन्ना उर्फ नवाजिश और 19 वर्षीय आसिफ गांव से हाईवे के एक पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने आए थे। लौटते समय वे परसौना मोड़ से गुजर रहे थे तभी तो बरेली से लखनऊ की तरफ से जा रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बाइक सड़क किनारे जा गिरी, लेकिन अन्ना और आसिफ बस के अगले पहिये के नीचे आ गए और बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद रोडवेज ड्राइवर बस लेकर भाग निकला। कुछ ही देर में परसौना, ठिरिया, पदारथपुर, नरियावल के सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और बस पकड़ने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सड़क किनारे इकट्ठे लकड़ियों के ढेर से लकड़ियां उठाकर सड़क पर डाल दीं और रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया।
इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आ रही रोडवेज बस के ड्राइवर ने सड़क पर भीड़ को इकट्ठा देखा तो कुछ दूर पहले ही बस रोककर उसे बैक करने लगा। तभी भीड़ बस की तरफ दौड़ पड़ी। यह देख बस ड्राइवर और कंडक्टर उतरकर भाग निकले। भीड़ ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मुसाफिरों ने विरोध किया तो उनसे भी मारपीट शुरू कर दी। इस पर बस में सवार लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस भीड़ के गुस्से के आगे तमाशबीन बनी रही। भीड़ ने बस में बुरी तरह तोड़फोड़ कर उसे सड़क किनारे खाई में धकेल दिया। शाम चार बजे ट्रेनी आईपीएस हेमंत कुटियाल ने भीड़ को बस पकड़ने और रात में ही मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। देर शाम एसओ बिथरी चैनपुर गजेंद्र सिंह ने बताया कि युवकों को टक्कर मारकर भागी बस (यूपी-25/9673) को शाम करीब आठ बजे फर्रुखाबाद में पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
00
क्षत-विक्षत हो गए दोनों शव
बिथरी चैनपुर। हादसे के बाद घटनास्थल का नजारा बेहद वीभत्स था। तेज रफ्तार बस के नीचे आए दोनों दोस्तों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। भीड़ जिस वक्त हाईवे पर जाम लगाए हुए थी, उनके परिवार के लोग सड़क पर बिखरे उनके अंग इकट्ठे करने में जुटे हुए थे। लाशों पर सफेद कपड़ा डाल दिया गया था। इनके चारों तरफ लकड़ी के डंडों का बाड़ा बना दिया गया ताकि कोई पास न आ सके।
00
महिलाओं से बदसलूकी करने लगी भीड़
खींचतान कर बस से उतारा, तमाशबीन बनी रही चार थानों की पुलिस
रोती-चीखती महिलाओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
उपद्रव देख दोनों ओर कई किमी पहले ही रुक गए वाहन
बिथरी चैनपुर। दो युवकों की मौत के गुस्से में भीड़ में शामिल कई लोग इस कदर आपा खो बैठे कि रोडवेज की बस में तोड़फोड़ के दौरान उसमें बैठी महिलाओं से बदसलूकी तक कर बैठे। मारपीट होने लगी तो बस में बैठे पुरुष यात्री तो भाग निकले। इसके बाद महिलाओं को खींचतान करके नीचे उतारा गया। महिलाओं का दहशत के मारे बुरा हाल हो गया। रोती-चीखती महिलाओं ने छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए। मौके पर मौजूद चार थानों की पुलिस इस दौरान तमाशबीन बनी रही।
हाईवे पर इकट्ठी चार गांवों की भीड़ ने सड़क किनारे लगे लकड़ियों की टाल से उठाए गए डंडों को अपना हथियार बना लिया। न सिर्फ लाठी-डंडे सड़क पर डालकर रास्ता जाम किया बल्कि हाथों में लहराते हुए जैसे किसी से भी निपटने का भी ऐलान कर दिया। उपद्रव कर रही भीड़ का गुस्सा देख भारी वाहन ही दो पहिया वाहन वाले भी घटना स्थल से कई किलोमीटर पहले ही रुक गए। दो घंटे तक हाईवे पूरी तरह भीड़ के हवाले रहा। बवाल बड़ा होने की आशंका में बिथरी चैनपुर के अलावा फरीदपुर, भुता, कैंट पुलिस भी मौके पर आ गई, लेकिन भीड़ का आक्रोश और उनके हाथों में डंडे देख पुलिस जाम खुलवाने के लिए जोरजबरदस्ती करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। पुलिस भीड़ के सामने बेबस दिखी। हाईवे पर किलोमीटरों लंबे जाम फंसे लोग परेशान होते रहे।
00
चेहल्लुम पर जयपुर से आए थे दोनों दोस्त
परसौना गांव के आसिफ और नवाजिश गहरे दोस्त थे। दोनों जयपुर में जरी का काम करते थे। चेहल्लुम पर वे चार दिन पहले ही गांव आए थे और मंगलवार को साथ-साथ बाइक से घूमने निकले थे। सड़क किनारे स्थित टाल के मालिक ने बताया कि बस की रफ्तार अस्सी के करीब थी। मोड़ से निकले युवकों की बाइक को टक्कर मारकर चालक तेजी से बस लेकर फरार हो गया।