फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accedent

रफ्तार ने निगलीं पांच जिंदगियां

Tue, 16 Dec 2014 02:01 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 16 Dec 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
accedent
बाइक सवार तीन दोस्तों को डंपर ने रौंदा
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। बाइक सवार तीन दोस्तों को हाईवे पर डंपर ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई।  
सोमवार दोपहर करीब बारह बजे थानाक्षेत्र के गांव भदपुरा निवासी अशोक शर्मा बाइक से कस्बे के सिनेमाघर में फिल्म देखने जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही अजयवीर कश्यप और अमर सिंह भी थे। हाईवे पर गांव उचसिया के पास अशोक शर्मा नेे आगे निकलने की कोशिश में एक ट्रक को ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से आ रहे मिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने भी दूसरे डंपर को ओवरटेक किया। नतीजतन वह बाइक के सामने आ गया और भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची से एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। तीनों ईट भट्ठे पर काम करते थे।


ट्रक के नीचे दबकर टेंपो सवार की मौत
- टेंपों में मारी टक्कर, दोनों वाहन खाई में पलटे
बरेली। चेहल्लुम मनाकर धंधे पर लौट रहे मेहनतकश सोमवार शाम हादसे का शिकार हो गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। आंवला कस्बे के मोहल्ला ताड़गंज निवासी वसीम, रिंकू, आजाद और हुसैन शाह शहर में लाल फाटक के पास कबाड़ की दुकान चलाते हैं। सोमवार को ये लोग चेहल्लुम मनाकर लौट रहे थे। डग्गामार वाहन से रामगंगा ब्रिज तक आए, फिर लाल फाटक की ओर जाने वाला टेंपो पकड़ा। टेंपो चौकी से बरेली की ओर कुछ दूर ही चला होगा कि पीछे से धान की बोरियों से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद टेंपो बाईं ओर खाई में पलट गया। अनियंत्रित ट्रक भी खाई में जा गिरा। ट्रक का कुछ हिस्सा टेंपो पर आ गया। रिंकू की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि बाकी तीनों युवक धान की बोरियों के नीचे दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उधर, ट्रक और टेंपो चालक मौके से फरार हो गए। चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला। रिंकू का शव क्रेन से वाहनों को हटाकर निकाला जा सका। एसओ सुभाषनगर देवेश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


हादसे में जीजा की मौत, साला घायल
आंवला। बदायूं के बिनावर थानाक्षेत्र के गांव बहोरपुर निवासी नन्हें कादरचौक के जोरीनगला निवासी साले अशोक कुमार के साथ रविवार रात बाइक से आंवला के अगेई गांव निवासी उसकी बुआ के घर जा रहे थे। करीब नौ बजे आंवला के राजकीय डिग्री कालेज के पास से गुजरते वक्त तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नन्हें की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक बेहोश हो गया। गश्ती पुलिस ने अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और नन्हें के शव का पोस्टमार्टम कराया। नन्हें की पत्नी मधु का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सड़क दुर्घटना में दो जश्मी
बरेली। रविवार रात कांकरटोला निवासी आशीष बीडीए कालोनी में एक परिचित के घर से दावत खाकर लौट रहे थे। भोजन बनाने वाला कारीगर गणेशनगर निवासी देवकीनंदन भी उनके साथ था। सुभाषनगर में चौरासी घंटा मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed