फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AC Special looting Three crooks Pakdeh

एसी स्पेशल में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश पकडे़

Fri, 05 Feb 2016 01:28 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 05 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
AC Special looting Three crooks Pakdeh
बरेली। एसी स्पेशल ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य जीआरपी के हत्थे चढ़े हैं। इन लोगों ने तीन वारदातें स्वीकार की हैं। इनके पास से दो आईफोन भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसी स्पेशल ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य जीआरपी ने पकड़े हैं। इंस्पेक्टर जीआरपी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि दरोगा राजेंद्र सिरोही और सर्विलांस टीम की मदद से शहामतगंज के बंटी, राजीव और फरीदपुर की लेखपाल कॉलोनी निवासी रिंकू को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से दो आईफोन बरामद हुए, जिनमें से एक अमित पुत्र हंसराज निवासी चंद्रलोक कॉलोनी, कृष्णा नगर का है। एक मई, 2015 को अमित कुमार दिल्ली से लखनऊ के लिए एसी स्पेशल में सफर कर रहे थे, तभी उनका बैग लुट गया था। इसमें 31 हजार रुपये और आईफोन था। इसके अलावा दूसरी घटना लुटेरों ने 11 नवंबर 2015 को दिल्ली के मेहरान नगर निवासी स्वेता त्रिपाठी का बैग लूटकर की थी। पकड़े गए तीनों लुटेरों ने दोनों घटनाएं स्वीकार कर ली हैं। वहीं, तीसरी घटना सीतापुर के अनूप कुमार के साथ हुई थी। 13 जून, 2015 को फरीदपुर रेलवे स्टेशन पर अनूप का मोबाइल और 35 सौ रुपये बदमाशों ने लूट लिए थे। पुलिस ने अनूप का मोबाइल बरामद कर लिया। उपनिरीक्षक राजेंद्र सिरोही ने बताया कि एक आईफोन तो अमित का है जबकि दूसरे के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

0
गिरोह का सरगना लल्ला हो गया फरार
बंटी और राजीव का सरगना लल्ला फरार हो गया। वहीं रिंकू का साथी विक्की और राजू भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। एसआई राजेंद्र का कहना है कि इनको पकड़ने की भी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
किसी भी लुटेरे का नहीं मिला रिजर्वेशन
एसी स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट करने में पकड़े गए तीनों लुटेरों में से किसी के नाम का घटना वाले दिन का रिजर्वेशन नहीं पाया गया। पुलिस ने बताया कि लुटेरे जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही यात्री का मोबाइल लूट लेते थे। जितनी देर ट्रेन रुकती थी, उतने समय में ही घटना कर देते थे। रेलवे का स्टाफ इस ओर ध्यान नहीं देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed