{"_id":"57d5b68a4f1c1b040d317848","slug":"aap-leader-bush-keeper-uniforms-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेता ने फाड़ी दरोगा की वर्दी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आप नेता ने फाड़ी दरोगा की वर्दी, गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूर्ति विसर्जन के दौरान जाम बदायूं रोड पर आम आदमी पार्टी नेता सुनील यादव ने जमकर दबंगई दिखाई। पहले तो वाहनों की कतार तोड़ते हुए आगे निकलने की कोशिश की और जब दरोगा ने उनकी गाड़ी को रोका तो उनसे भिड़ गए। बात बढ़ी तो दरोगा को पीट दिया और वर्दी फाड़ दी। दरोगा ने जब एसओ को सूचना देनी चाही तो मोबाइल छीनकर फेंक दिया। बवाल की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहुंचे और नेता व साथियों को थाने ले आए। गुस्से में दरोगा ने चेतावनी दी कि अगर नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो इस्तीफा दे देंगे। अफसरों के मुताबिक आप नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रविवार को सुबह से ही रामगंगा नदी में श्री गणेश मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसकी वजह से ट्रैफिक वन-वे किया गया था। दोपहर में बीच पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली खराब हो गई। इससे जाम और बढ़ गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। आरोप है कि इसी बीच आप के जिला संयोजक और लोकसभा चुनाव लड़ चुके सुनील यादव इनोवा कार से बदायूं की तरफ से आ रहे थे। उनकी कार में महिला सिपाही समेत परिवार की कई महिलाएं भी बैठी थीं। सुनील की कार के पीछे उनके ही परिवार के लोगों की एक और सफारी कार थी। सुनील यादव ने जैसे ही वाहनों की लाइन तोड़कर इनोवा आगे निकालने की कोशिश की वैसे ही सरदार नगर की तरफ खड़े थाना बिशारतगंज के दरोगा गोविंद सिंह ने उनकी इनोवा रोक ली। दरोगा ने इनोवा को पीछे हटाने को कहा तो सुनील यादव बोले, जानते नहीं मुझे। सुनील यादव नाम है मेरा। दरोगा ने कहा तुम होगे कोई भी, पहले कार को पीछे करो। इस पर सुनील यादव भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर दरोगा को पीट दिया, उनकी वर्दी फाड़ डाली। बाद में किसी तरह सूचना पाकर पुलिस ने पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया। एसडीएम आंवला और सीओ के अलावा एसओ बिशारतगंज सीपी त्रिवेदी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की छानबीन की और सुनील यादव समेत तीन लोगों को थाने ले गए। देर शाम को एसपी देहात यमुना प्रसाद थाना बिशारतगंज पहुंच गए। बाद में सुनील यादव की गिरफ्तारी दिखा दी गई। उनके खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बदायूं रोड पर दरोगा से बदसलूकी हुई है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। दरोगा की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है-यमुना प्रसाद, एसपी देहात
विज्ञापन
हम अपने परिवार के साथ मूर्ति विसर्जन करके लौट रहे थे। जाम लगने की वजह से हमारी कार भी लाइन में खड़ी थी। दरोगा ने कार के पास आकर परिवार के सामने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर डंडा मार दिया। इसके बाद हमने भी अपना बचाव किया- सुनील यादव, आप नेता
दरोगा की तहरीर पर आप नेता सुनील यादव और उनके साथ आदित्य परिहार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और विरोध करने पर बदतमीजी करने के आरोप में मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है- सीपी त्रिवेदी, एसओ बिशारतगंज
लोकसभा का चुनाव लड़ने के बाद सुनील यादव पार्टी में निष्क्रिय है। वह पार्टी की मीटिंग में नहीं आते हैं और न ही आंदोलनों में हिस्सा लेते हैं। अब उनका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। -अभय गंगवार, जिला संयोजक, बरेली
वर्दी वाले भी आरोपी के साथ खड़े हो गए
दरोगा की पिटाई के बाद बातचीत के दौरान कुछ वर्दी वाले भी पहुंच गए। हालांकि उनकी तैनाती दूसरी जगह थी। आरोपी के सजातीय होने का उन पर इतना असर था कि उसकी पैरवी शुरू कर दी। इन लोगों को अपने विभाग का कर्मचारी ही दोषी लग रहा था। मामले को रफा-दफा करने की भी उन्होंने खूब कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई।