फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बहन की शादी के कार्ड बांटने गए भाई का शव मिला

बहन की शादी के कार्ड बांटने गए भाई का शव मिला

Mon, 18 Feb 2019 01:13 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
बहन की शादी के कार्ड बांटने गए भाई का शव मिला
देवरनिया/बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र निवासी युवक दो दिन पहले अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से बहन की शादी के कार्ड बांटने गया था। उसका शव रविवार को देवरनिया क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में मिला। पोस्टमार्टम में चोटों से मौत की पुष्टि हुई है जिसमें हत्या या हादसे को लेकर स्थिति पुलिस को स्पष्ट करनी है। परिवार ने हत्या की आशंका जताकर साथ जाने वाले साले पर संदेह जताया। देवरनिया पुलिस इसे हादसा ही मान रही है।
विज्ञापन

बिचपुरी के पास रेल लाइन किनारे रविवार सुबह ये शव मिला। बराबर में एक बाइक पड़ी थी जो चकनाचूर हो गई थी। मृतक की पहचान भोजीपुरा के ग्राम रहपुरा करीमबख्श निवासी रामौतार के 25 वर्षीय पुत्र अवधेश के रूप में हुई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। अवधेश के पास शादी के कार्ड थे जिसके हिसाब से उसकी बहन की शादी नौ मार्च को होनी थी। पिता रामौतार को बुलाया तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनका बेटा अपने साले धर्मपाल के साथ बाइक से कार्ड बांटने गया। दोपहर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। तब से वे लोग उसे खोज रहे थे। धर्मपाल से बात की तो उसने बताया कि शाम को ही अवधेश उसे छोड़कर चला गया। उन्हें शक है कि बेटे की हत्या की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तो परिवार ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। अगर आरोप लगाकर कोई तहरीर आएगी तो उसकी भी जांच करके कार्रवाई करेंगे। वैसे मामला एक्सीडेंट का लग रहा है।
विज्ञापन


आज ही था बेटे का नामकरण, आज ही हुई मौत
बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के तुमड़िया गांव निवासी 24 वर्षीय खेमकरन की निजी अस्पताल मं मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। खेमकरन 13 फरवरी को आंवला से दो किमी दूर सड़क हादसे का शिकार हुआ था। बाइक में किसी वाहन की टक्कर लगने से चचेरे भाई श्रीपाल की उसी दिन मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed