{"_id":"5b0468554f1c1b5a798b5b2b","slug":"91527015509-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी ने रिपोर्ट लिखवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारी ने रिपोर्ट लिखवाई
Updated Wed, 23 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
देना बैंक से ढाई लाख रुपये
निकलने की क्रास रिपोर्ट
- बैंक मैनेजर ने एसएसपी से एक तरफा रिपोर्ट लिखवाने की शिकायत की थी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
एक व्यापारी द्वारा देना बैंक के प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के दो दिन बाद प्रेमनगर थाने में बैंक के मैनेजर ने भी धोखाधड़ी करके ढाई लाख रुपये निकालने की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज करा दी है। बैंक मैनेजर ने एसएसपी से मुलाकात करके बैंक कर्मचारियों पर एक तरफा रिपोर्ट दर्ज करने की शिकायत दर्ज कराई थी।
देना बैंक के मैनेजर संतोष कुमार के मुताबिक कालीबाड़ी निवासी खाताधारक मुकेश ने 17 मई को 33 माह की एफ डी कराने के लिए एक चेक बैंक काउंटर पर दिया था। उनके चेक पर योर सेल्फ लिखा था। बैंक में यह चेक चोरी कर लिया गया। उसमें योर सेल्फ की जगह अंग्रेजी में गौरव सतवाकर लिखकर ढाई लाख रुपये का नकद भुगतान करा लिया गया। शाम चार बजे बैंक कर्मचारी एफ डीआर के लिए मुकेश का चेक खोजने लगे तो मामला सामने आया। बैंक अधिकारियों को सूचना दी गई। थाना प्रेमनगर बैंक मैनेजर की ओर से अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी से कैश निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।