फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पाक का सपोर्ट, राष्ट्रद्रोह का मुकदमा

पाक का सपोर्ट, राष्ट्रद्रोह का मुकदमा

Mon, 07 Aug 2017 10:03 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
पाक का सपोर्ट, राष्ट्रद्रोह का मुकदमा
बिसौली(बदायूं)। फेसबुक पर पाकिस्तान का सपोर्ट करने पर एक युवक को गिरफ्तार कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल तेज करते हुए पुलिस उन लोगों को भी तलाश रही है, जिन्होंने युवक के मैसेज को लाइक किया है।
विज्ञापन

संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ के ग्राम नगला पुर्वा निवासी बबलू खान पुत्र सफरूद्दीन नगर के मोहल्ला पठानटोला में शीशे की दुकान करता है। पुलिस ने बताया कि बबलू ने फेसबुक पर रजा खान नाम से आईडी बनाई है और उसी आईडी से उसने 22 जुलाई को अपने फोटो के साथ फेसबुक पर लिखा ’आई सपोर्ट पाकिस्तान’ साथ ही पाकिस्तान का झंडा भी पोस्ट किया है। उसने इसी फोटो को प्रोफाइल पिक्चर बनाया है। यह मेसेज वायरल होते ही कुछ लोगों ने कस्बा इंचार्ज दरोगा सुरेंद्र सिंह को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पाते ही सुरेंद्र सिंह तत्काल ही बबलू खान की दुकान पर पहुंच गए। उससे मोबाइल मांगा और फेसबुक देखा तो उसमें पाक को सपोर्ट करने वाला मेसेज मौजूद था। इस पर दरोगा ने उसे हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आए। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए व आईटी एक्ट की धारा 66 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 लोग हैं पुलिस के रडार पर
बिसौली। पाक को सपोर्ट करने वाले मेसेज को लेकर 27 लोगों पर पुलिस की निगाह है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रजा खान उर्फ बबलू खान के इस प्रोफाइल पिक्चर को उसके 20 फेसबुक मित्रों ने लाइक किया है। 6 मित्रों ने कमेंट किया है। साथ ही एक मित्र ने शेयर भी किया है। इस तरह कानून की दृष्टि में यह सभी अपराधी हैं।

पाक झंडा फहराने पर दो युवक हैं जेल में
बिसौली। पिछले साल दिसंबर माह में जुलूसे मोहम्मदी में भी कुछ लड़कों ने पाक का झंडा लहराया था। तब नगर के कई लोगों के विरोध करने पर दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया था। बाद में जांच के बाद दो आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस भी ऐसे मामलों को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई कर रही है।
वर्जन-
इस मामले में जांच चल रही है। मामला गंभीर है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नियमानुसार आगे भी कार्रवाई होगी।
- निर्मल कुमार विष्ट, क्षेत्राधिकारी बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed