{"_id":"5948a5984f1c1bf8188b46b6","slug":"91497933208-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ, फिर भी नहीं खुली लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ, फिर भी नहीं खुली लूटपाट
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
पुरबिया एक्सप्रेस और पद्मावत एक्सप्रेस में हुई लूटपाट का खुलासा जीआरपी दो सप्ताह बाद भी नहीं कर पाई है। जबकि दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन अब तक नतीजा शून्य ही रहा है।
ग्यारह जून की रात पुरबिया एक्सप्रेस और पद्मावत एक्सप्रेस में बदमाशों ने कई यात्रियों से लूटपाट की थी। जिससे रेलवे बोर्ड तक इस लूटकांड की गूंज हुई थी। आरपीएफ और जीआरपी के बड़े अफसरों ने बरेली पहुंचकर घटनाओं के खुलासे के निर्देश दिए थे। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगी हुई हैं। संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक घटनाओं के खुलासे को कोई क्लू तक नहीं मिला है। इस बाबत इंस्पेक्टर जीआरपी सुनील दत्त का कहना है कि जिन यात्रियों के साथ घटना हुई, उनसे बात की गई, लेकिन उन्होंने घटना करने वाले बदमाशों का चेहरा तक नहीं देखा। बदमाशों ने सिर्फ खिड़की से उस समय बैग उठाए थे, जब यात्री सो रहे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि खुलासे की कोशिश की जा रही है।