फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डॉक्टर और उसकी बेटी को तंग करने वाले लफंगे पर रिपोर्ट

डॉक्टर और उसकी बेटी को तंग करने वाले लफंगे पर रिपोर्ट

Sun, 11 Jun 2017 12:25 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर और उसकी बेटी को तंग करने वाले लफंगे पर रिपोर्ट
बरेली।
विज्ञापन

युवती के पीछे पड़े लफंगे ने पूरे परिवार का जीना हराम कर दिया है। युवती अपना घर छोड़कर बदायूं चली गई है। अब लफंगा उसकी डॉक्टर मां के पीछे पड़ गया है। बृहस्पतिवार को महिला डॉक्टर का पीछा कर आरोपी ने गाली गलौज कर धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रेमनगर इलाके के कानून गोयान की रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सुभाषनगर के गणेश नगर का रहने वाला अरुण कुमार शर्मा पुत्र राजेश कुमार उन्हें और उनके परिवार को तंग कर रहा है। उनकी बेटी के पति की 2014 में मृत्यु हो चुकी है। जिस पर अरुण शादी करने और पांच लाख रुपये का देने का दबाव बना रहा है। धमकी देता है कि एक्सीडेंट करवा दूंगा, किडनैप करा दूंगा और जान से मरवा दूंगा, इतना बदनाम कर दूंगा कि आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएगी। डॉक्टर ने बताया कि युवक के आतंक से उसने अपनी बेटी को बरेली से बदायूं पहुंचा दिया है। फिर भी वह पीछा नहीं छोड़ रहा है। नए नए नंबर से रात दिन कॉल करता है और धमकी भरे एसएमएस भी भेजता है। यही नहीं अक्सर उनके दरवाजे पर बाइक खड़ी करके हार्न बजाता है। जिससे वह तंग आ चुकी हैं। डॉक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने बेटे के साथ जंक्शन की तरफ जा रही थीं। तभी अरुण ने उनका पीछा किया। बेटे को जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ बदसलूकी की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कपड़े फाड़कर की छेड़छाड़
सीबीगंज (बरेली)। त्रोत्र के गांव मुरावपुरा में घर के आंगन में बैठी महिला को उसके ही देवर ने गलत नीयत से पकड़ लिया। महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की गई। पुलिस ने महिला की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed