फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीमारी से आजिज नगर निगम कर्मी ने जान दी

बीमारी से आजिज नगर निगम कर्मी ने जान दी

Wed, 15 May 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
बीमारी से आजिज नगर निगम कर्मी ने जान दी

विज्ञापन
बरेली। काफी समय से कैंसर से जूझ रहे नगर निगम के एक कर्मचारी ने अस्पताल में ही जहर खाकर जान दे दी। इससे पहले उसने सुसाइड नोट में अपनी मनोस्थिति का जिक्र किया। बारादरी पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि के बाद विसरा सुरक्षित कर दिया गया।

नगर निगम के एक कर्मचारी करीब दो साल से ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। अक्सर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में कई-कई दिन तक रखा जाता था। तीन दिन पहले पीलीभीत बाईपास के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार सुबह उन्होंने परिवार और स्टाफ से नजर बचाकर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर तमाम कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शुरू में मृतक के परिवार ने अस्पताल स्टाफ को आरोपित किया। सूचना पर बारादरी इंस्पेक्टर केवी सिंह और जोगी नवादा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तलाशी ली तो जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें मरने वाले ने अपना दर्द लिखा था। पत्नी, बेटे और बेटी को संबोधित इस पत्र में लिखा था कि वो कैंसर की बीमारी से परेशान हो चुके हैं। असहनीय दर्द अब बर्दाश्त नहीं होता। झेलने की शक्ति नहीं रही है, इसलिए जहर खा रहा हूं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही है। किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed