{"_id":"5c9694a6bdec2214031bc129","slug":"81553372326-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनपुर। खेत से लकड़ी चुराने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दो लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों को पास से कई कुंतल लकड़ी भी बरामद हुई। हालांकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया।
क्षेत्र के गांव खजुरिया के एक खेत में पुलिस को शनिवार सुबह कुछ तस्करों के लड़की चुराने की सूचना मिली। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने दो लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी असलम पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गांव गयकटा निवासी पप्पू और गुड्डू बताया। साथ ही पुलिस ने खेत से कई कुंतल आम और नीम के पेड़ की लकड़ी बरामद की। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हरे पेड़ों को बिना परमिट काटे जाने की सूचना मिली थी । छापा मारने पर दो तस्करों को कटी हुई लकड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है । मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।