फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर लाखों हड़पकर कंपनी फरार

हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर लाखों हड़पकर कंपनी फरार

Tue, 19 Mar 2019 01:21 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर लाखों हड़पकर कंपनी फरार
बरेली। हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर एक कंपनी ने पॉलिसी धारकों से लाखों रुपये हड़प लिए। पूरी किश्तें जमा करने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने धारकों से संपर्क करना बंद कर दिया और ऑफिस भी बंद कर दिया गया। कोर्ट के आदेश पर पीड़ितों की शिकायत के मुताबिक आरोपी कंपनी और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर के गांव धारुपुर ठकुरान निवासी आरफीन खान ने 2004 में प्रेमनगर में एसएसडी प्लाजा स्थित एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी फेनोमेनल हेल्थ केयर सर्विसेज से 20 हजार रुपये की पॉलिसी खरीदी थी। आरफीन ने बताया कि यह पॉलिसी उन्होंने अपने पिता आबिद अली के नाम पर ली थी। उनके मुताबिक कंपनी के एमडी गोरखपुर के अरुण सोनी, चेयरमैन मुंबई के नंदलाल केसर सिंह, डायरेक्टर एमके सिंह और मैनेजर जितेंद्र तिवारी ने उन्हें आकर्षक स्कीम बताकर जाल में फंसा लिया। उनके रिश्तेदार मोबीन, मुख्तियार, अशरफ खां और दोस्तों समेत 25 लोगों ने भी कंपनी से 20-20 हजार में करीब 80 लाख की इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी थी। पॉलिसी मेच्योर होने की समय आया तो कंपनी रुपये देने में आनाकानी करने लगी और फिर कंपनी के कर्मचारियों ने संपर्क करना बंद कर दिया। कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि कंपनी बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed