{"_id":"5ba93643867a5501370efee4","slug":"81537816131-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर पेट्रोल पंप मैनेजर से 5.82 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच पर पेट्रोल पंप मैनेजर से 5.82 लाख की लूट
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-24 पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने दिन दहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर से 5.82 लाख की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मीरगंज की तरफ भाग निकले। सूचना मिलने पर एसएसपी मुनिराज जी. ने रामपुर और बदायूं जिले की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया। मैनेजर से पूछताछ के बाद पुलिस अफसर मान रहे हैं कि वारदात में कोई नजदीकी शामिल हो सकता है। एसएसपी ने एसपी देहात, एसपी क्राइम और थाना पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी हैं।
नेशनल हाईवे पर मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्छा खुर्द गांव के पास प्रेमनगर के राजेश सिंह का अमर फिलिंग सेंटर के नाम से इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। मैनेजर कुंवरपाल सोमवार सुबह 10:30 बजे 5.82 लाख रुपये लेकर पंजाब नेशनल बैंक की मीरगंज शाखा में जमा करने बाइक से जा रहे थे। रुपये कपड़े के थैले में बाइक की डिकी में रखे थे। पेट्रोल पंप से आधा किमी दूर मीरगंज की तरफ हाईवे पर पीछे से अचानक एक लाल रंग की पल्सर बाइक आई। उस पर बैठे तीन बदमाशों में से एक ने चलती बाइक पर कुंवरपाल की कॉलर पकड़ ली और तमंचा तानकर बाइक रोकने को कहा। मैनेजर ने बाइक नहीं रोकी तो एक बदमाश ने लात मारकर उनकी बाइक गिरा दी। मैनेजर ने बताया कि एक काली बाइक कुछ दूरी पर और खड़ी थी। उस पर बदमाशों का एक साथी मौजूद था। मैनेजर की बाइक गिरते ही बदमाशों ने चाबी निकाल ली और डिकी खोलकर नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मीरगंज की तरफ भाग निकले। कुंवरपाल ने फोन पर पंप मालिक राजेश सिंह और पुलिस को खबर दी। कुछ देर में ही सीओ जगमोहन बुटौला, एसओ मीरगंज अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
मीरगंज थाने में लूट की रिपोर्ट लिखी गई है। बदमाशों की हुलिया के आधार पर तलाश की जा रही है। तीन टीमों का गठन किया गया है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। - मुनिराज जी., एसएसपी