फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रेमिका के लिए पति की हत्या

प्रेमिका के लिए पति की हत्या

Fri, 13 Jul 2018 12:59 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 13 Jul 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के लिए पति की हत्या
सांकेतिक तस्वीर
शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहने के लिए छह बच्चों के पिता ने उसके पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बुधवार को मीरगंज के जंगल में लाश मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो भेद खुल गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात सतीश कुमार ने प्रेसवार्ता करके मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के गांव जटपुरा उर्फ मुगलपुरा पर रहने वाले जगदीश की चाकू से गोदकर हत्या के बाद लाश मीरगंज के जंगल में फेंकी गई थी। जगदीश पत्नी मीना के साथ हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि वहीं मीना की सोरन सिंह से मुलाकात हुई जो छह बच्चों का पिता है। सोरन और मीना में अवैध संबंध होने के बाद जगदीश को भी इसका पता चल गया। उसने मीना को समझाया तो वह झगड़ा करने लगी। तबसे घर में कलह चल रही थी।
विज्ञापन


हिमाचल में बना ली थी जगदीश की हत्या की योजना
प्रभारी एसएसपी सतीश कुमार ने बताया कि सोरन और मीना ने हिमाचल में ही तय कर लिया था कि जगदीश को रास्ते से हटाने के बाद वे दोनों शादी कर लेंगे। योजना के तहत सोरन जगदीश को खेती के काम के बहाने जटपुरा गांव लेकर आया। यहां खेत पर पहले जगदीश को शराब पिलाई गई। मीना भी खेत पर आ गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर शराब के नशे में धुत जगदीश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनजान नंबर की जांच से मिला सुराग
मीना की कॉल डिटेल जांची गई तो एक अनजान नंबर पर लगातार बातचीत होना पाया गया। छानबीन में यह नंबर सोरन का निकला। सोरन को उठाकर दोनों के मोबाइल की लोकेशन ली गई तो हत्या के वक्त उसी एरिया में मिली। इसके बाद दोनों को उठाकर पूछताछ की गई तो अवैध संबंधों के लिए हत्या की बात खुलकर सामने आ गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed