{"_id":"5af0b2b04f1c1b63098b8896","slug":"81525723824-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने किसान से 42 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने किसान से 42 हजार लूटे
Updated Tue, 08 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने किसान से 42 हजार लूटे
- किसान ने 50 हजार रुपये में पेशगी पर दिया था खेत
- साइकिल से घर लौटते समय बदमाश छीन ले गए थैला
अमर उजाला ब्यूरो
भमोरा।
बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने खेती का पैसा लेकर गांव जा रहे साइकिल सवार किसान से 42 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। सीओ आंवला और एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल पर छानबीन कर पुराने बदमाशों को उठाकर पूछताछ के निर्देश दिए हैं। भमोरा थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना कैंट के गांव कमालपुर पालपुर निवासी डोरी लाल ने तीन साल पहले रुकुमपुर निवासी पप्पू को अपना छह बीघा खेत 50 हजार रुपये में पेशगी दिया था। पप्पू हर वर्ष 18 हजार रुपये देता था। इस वर्ष भी डोरी लाल कई दिन से पप्पू से रुपये घर भेजने को कह रहे थे, लेकिन पप्पू ने डोरी लाल को बल्लिया बुलाया। वहां वह अपने पिता रामभरोसे एवं भाई के साथ गया था। वहां उसको तीन साल के बकाया 42 हजार रुपये मिले। डोरी लाल ने गहर्रा निवासी पोथीराम की दुकान में रुपये गिनकर थैले में रख लिए। सभी नोट 100 रुपये के थे। अभी डोरी लाल बल्लिया चाड़पुर रोड स्थित गांव मिलक मझारा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश साइकिल के हैंडिल पर टंगा थैला लूटकर भाग निकले। डोरी लाल चिल्लाते रहे लेकिन मदद नहीं मिल सकी। डोरीलाल ने चौकी चाड़पुर की पुलिस को लूट के बारे में बताया।
नजदीकी हो सकता है लूट के पीछे
एसपी देहात सतीश कुमार, सीओ आंवला जोगेंद्र कुमार पीड़ित को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। वारदात के तौर तरीके को देखकर पुलिस मान रही है कि लूट में कोई नजदीकी शामिल हो सकता है। ऐसे में पुलिस किसान के नजदीकियों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।