फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हाईस्कूल में फेल होने पर छात्र ने नदी में कूदकर दी जान

हाईस्कूल में फेल होने पर छात्र ने नदी में कूदकर दी जान

Sun, 11 Jun 2017 12:30 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में फेल होने पर छात्र ने नदी में कूदकर दी जान
सीबीगंज (बरेली)।
विज्ञापन

हाईस्कूल में फेल होने के बाद तनाव में आए छात्र मुकेश कुमार ने क्षेत्र से गुजरने वाली नदी में कूदकर जान दे दी। वह शुक्रवार को रिजल्ट आने के बाद घर से गायब हो गया था। शनिवार सुबह के समय मछुआरों ने उसका शव नदी से बाहर निकाला। पता चला कि यह शव मुकेश का है। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने भी उसकी शिनाख्त कर ली।

सीबीगंज के गांव पस्तौर निवासी हरपाल सागर का पुत्र मुकेश कुमार गांव चंदपुर जोगियान स्थित खुसरो मेमोरियल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। शुक्रवार को उसका रिजल्ट आया। छात्र ने अपना रिजल्ट इंटरनेट पर देखा तो पता चला कि वह हिन्दी, गणित और सामाजिक विज्ञान में फेल हो गया। इसके बाद वह तनाव में आ गया। रिजल्ट देखने के बाद घर पहुंचा मुकेश फफक कर रोने लगा। मां नत्थो देवी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन दिमाग में बैठी फेल होने की बात निकल नहीं पाई। शुक्रवार दोपहर के समय वह दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकल लिया और शाम तक लौटकर नहीं आया। इस पर घरवालों को उसकी चिंता हुई तो तलाश शुरू की गई। पता चला कि शाम सात बजे तक मुकेश गांव बहजुइया के पास स्थित धार्मिक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में देखा गया, इसके बाद कहां चला गया पता नहीं। घरवालों ने उसकी रातभर तलाश की। शनिवार सुबह गांव बहजुइया के पास से गुजरने वाली नदी में मछुआरों ने एक शव बरामद किया। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान मुकेश के रूप में की। सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए और मुकेश के शव को पहचान लिया। मुकेश की शर्ट, पैंट और चप्पल भी नदी किनारे पड़ी मिली। शव मिलने के बाद परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। छात्र की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। उसके माता पिता और बहन समेत परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुराहाल है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed