फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ऑनरकिलिंग- लाश का कराया एक्सरे पर नहीं मिली गोली

ऑनरकिलिंग- लाश का कराया एक्सरे पर नहीं मिली गोली

Tue, 12 Mar 2019 01:57 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
ऑनरकिलिंग- लाश का कराया एक्सरे पर नहीं मिली गोली
बरेली/नकटी नरायणपुर। क्योलड़िया थाना क्षेत्र में ऑनरकिलिंग के मामले में नया पेच फंस गया है। पोस्टमार्टम में मृतका की गोली लगने से मौत की तो पुष्टि हुई, लेकिन लाश का एक्सरे कराने के बाद भी गोली नहीं मिली। अब पुलिस को आरोप तय करने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर एक विवाहिता को उसी गांव में रहने वाले उसके सगे भाई ने ससुराल में आकर गोली मार दी थी। आरोपी इस बात से नाराज था कि विवाहिता पांच महीने पहले सगे चाचा से निकाह कर लिया था और पड़ोस में बने उसी के घर में रह रही थी। आरोपी तमंचा लेकर फरार हो गया था। मौके पर पुलिस को न तो तमंचा मिला और न ही मृतका के सिर में लगी गोली। सोमवार को पोस्टमार्टम में साफ हुआ कि मृतका को पीछे से सिर में गोली मारी गई है जो उसका जबड़ा तोड़कर मुंह से निकल गई है। पोस्टमार्टम स्टाफ को संदेह था कि 315 बोर की यह गोली मृतका के सिर में फंसी हो सकती है, लेकिन शव जिला अस्पताल ले जाकर एक्सरे कराने में भी इसका पता न लगा। यहां मौजूद महिला के पति ने अपनी जान का खतरा बताकर सुरक्षा मांगी है। कहा है कि आरोपी उनकी भी हत्या कर सकता है। उसके सिर पर खून सवार है। क्योलड़िया थाना प्रभारी सुधीश सिंह सिरोही का कहना है कि आरोपी परिवार समेत फरार है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। जल्द ही सफलता मिलेगी। पीड़ित पक्ष को डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed