फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मेहरा ट्रैडर्स के मालिक से जालसाजी

मेहरा ट्रैडर्स के मालिक से जालसाजी

Thu, 12 Jul 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 12 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मेहरा ट्रैडर्स के मालिक से जालसाजी
मेहता सर्जिकल के मालिक राहुल मेहता की डेड इंश्योरेंस पॉलिसी दोबारा शुरू कराने का झांसा देकर ठगों ने डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। इंश्योरेंस पॉलिसी के का बकाया प्रीमियम जमा करने के लिए जारी किए गए डेढ़ लाख रुपये के चेक में ओवर राइटिंग करके रकम निकाली गई। व्यापारी ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। आशीष रॉयल पार्क निवासी राहुल ने बताया कि उन्होंने अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से सालाना 51 हजार रुपये प्रीमियम की पॉलिसी ली थी। इसकी दो किस्त जमा कीं। बाद में प्रीमियम जमा न होने पर पॉलिसी बंद हो गई। कुछ महीने के बाद उनके पास मोनिका जैन नाम की महिला का फोन आया। उसने पॉलिसी दोबारा शुरू करने की बात कहकर अपने सीनियर अधिकारी अमित अग्रवाल का नंबर दिया। अमित ने डेढ़ लाख का चेक मांगा। राहुल ने कोरियर से गाजियाबाद के पते पर चेक भेज दिया। राहुल के मुताबिक जालसाजों ने चेक पर भुगतान पाने वाले के नाम में मामूली फेरबदल करके गाजियाबाद की एक बैंक शाखा से रकम निकाल ली। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed