फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cousin of bride shot at on protesting harsh firing

हिस्ट्रीशीटर ने हर्ष फायरिंग के विरोध पर दुल्हन के चचेरे भाई को मारी गोली

Wed, 09 May 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 09 May 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
cousin of bride shot at on protesting harsh firing
फायरिंग - फोटो : SELF
गांव चौडे़रा में विवाह समारोह के दौरान हिस्ट्रीशीटर राजेश ने हर्ष फायरिंग करने से मना करने पर दुल्हन के चचेरे भाई नेत्रपाल को गोली मारकर घायल कर दिया। एक गोली नेत्रपाल के पेट और दूसरी हाथ में लगी है। पुलिस ने नेत्रपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पब्लिक ने राजेश को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन

सोमवार रात 12 बजे में चौडे़रा गांव में देशराज की बेटी की शादी थी। द्वारचार के बाद जब बारात पांडाल में दाखिल हो रही थी, तभी बारातियों में शामिल हिस्ट्रीशीटर राजेश सहित दो लोग नाचते हुए तमंचे से फायर करने लगे। दुल्हन के चचेरे भाई नेत्रपाल ने उन्हें मना किया, लेकिन वे नहीं माने। नेत्रपाल ने जब राजेश का हाथ पकड़कर उसे फायरिंग करने से रोकने की कोशिश की तो उसने दो गोलियां नेत्रपाल पर चला दीं। एक गोली नेत्रपाल के पेट में लगी, जबकि दूसरी बायें हाथ को छूती हुई निकल गई। नेत्रपाल वहीं गिर पड़ा। राजेश मौके से भागने लगा तो पब्लिक ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उसके साथ गांव के उसके साथी तमंचा लेकर भाग निकले। ग्रामीणों ने ओमपाल और अनूप सिंह की पहचान भी की है। पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर निगरानी तंत्र फेल है...
एसपी देहात सतीश कुमार ने बताया कि वारदात के बाद उन्होंने फरीदपुर थाने का रिकार्ड जांचा, जिसमें हिस्ट्रीशीटर की लिस्ट में राजेश का हिस्ट्रीशीट नंबर 202 ए दर्ज था। उसके नाम के सामने सक्रिय लिखा हुआ था। एसपी देहात ने नाराजगी जताई कि सक्रिय हिस्ट्रीशीटर तमंचे के साथ खुलेआम घूम रहा था। जबकि जनपद में बदमाशों की निगरानी का अभियान चलाया जा रहा है। राजेश कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। अगर थाने की पुलिस ने अपना काम जिम्मेदारी से किया होता तो यह वारदात रोकी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग को लेकर पुलिस सख्ती बरत रही है। इसकी अनुमति नहीं है। राजेश को पकड़कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। - सतीश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed