{"_id":"596ceabd4f1c1bf6208b4713","slug":"71500310205-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआर ने दी थी एनईआर के जेटीबीएस को एनओसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआर ने दी थी एनईआर के जेटीबीएस को एनओसी
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
नकली टिकट घोटाले में घिरे पूर्वोत्तर रेलवे के जन साधारण टिकट बुकिंग केंद्र को उत्तर रेलवे ने अपनी एनओसी दी थी। इससे साफ हो गया कि इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया कि इन काउंटरों पर धांधली हो रही है।
एनईआर के पांच जनसाधरण टिकट बुकिंग केंद्र उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन के बाहर थे। तीन जेटीबीएस पर नकली टिकट जारी कर रेलवे को लाखों रुपये का चूना लगाने का भंडाफोड़ हुआ था। जांच में पता चला कि एनईआर के इन जेटीबीएस को एनआर के अधिकारियों ने बिना चेक किए ही एनओसी जारी कर दी थी। अगर उनकी ठीक से चेकिंग की जाती तो शायद एनआर वाले ही इस घोटाले को खोल सकते थे।