{"_id":"593cc8274f1c1b9e4e8b4577","slug":"71497155623-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कनेक्शन से रोशन हो रही थी डेयरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कनेक्शन से रोशन हो रही थी डेयरी
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला क्षेत्र में घर में लिए गए बिजली कनेक्शन से डेयरी पर चोरी की बिजली जलाई जा रही थी। बिजली विभाग की टीम ने तीन जगह पर बिजली चोरी पकड़ ली। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
किला क्षेत्र के मोहल्ला जखीरा में बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम के समय बिजली चेकिंग की। मोहल्ला निवासी यूनुस, असगर अली, अशफाक के घर पर बिजली का कनेक्शन लिया गया था। यहां से कुछ दूर स्थित इनकी डेयरी में कटिया डालकर बिजली की सप्लाई जलाई जा रही थी। टीम ने बिजली चोरी पकड़ी तो घरवाले विरोध पर उतर आए। नोकझोंक के बाद टीम ने डाली गई कटिया उतरवा दी। साथ ही तीनों लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।