{"_id":"5cbf46b5bdec2214031bdf53","slug":"61556039349-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को कमजोर करने को लड़ रहा गठबंधन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोदी को कमजोर करने को लड़ रहा गठबंधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)। गठबंधन और कांग्रेस प्रधानमंत्री बनाने के लिए नहीं, मोदी को कमजोर करने के लिए लड़ रहे हैं। इसकी वजह है कि भ्रष्टाचारी विपक्षी मोदी से डर रहे हैं। यह विचार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने खीरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं सांसद अजय मिश्र टेनी के समर्थन में की गई चुनावी सभा में व्यक्त किये।
डिप्टी सीएम खीरी संसदीय क्षेत्र की श्रीनगर विधानभा के कसबा सुंदरवल के मैदान पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने मायावती पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी चुस्त-दुरुस्त है कि सपाइयों से डरने वाली मायावती आज सपा के लोगों के बीच मुलायम सिंह के साथ बैठ रही हैं। मोदी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में देश को मजबूत करने के साथ गरीबों की उन्नति के लिए कई योजनाएं चलाईं। डिप्टी सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष पर हमलावर होकर कहा कि प्रधानमंत्री पर गलत बयानबाजी करने वाले राहुल गांधी अब कोर्ट में सफाई दे रहे हैं। कह रहे हैं कि आवेश में आकर गलत बात कह गए। अपने संबोधन में केशव ने कहा कि खीरी लोकसभा क्षेत्र से अजय मिश्र टेनी को जिताकर संसद तक पहुंचाएं जिससे दोबारा मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके। उन्होंने ब्लॉक, मंडल और बूथ अध्यक्षों को 29 अप्रैल को अपना बूथ जिताने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।