फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दुष्कर्म पीड़िता पर कार्रवाई के लिए न्यायालय में आवेदन

दुष्कर्म पीड़िता पर कार्रवाई के लिए न्यायालय में आवेदन

Mon, 09 Jul 2018 02:11 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता पर कार्रवाई के लिए न्यायालय में आवेदन
बरेली।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाने से ब्लैकमेलिंग करके अवैध वसूली के मामले में वांछित युवती को रविवार को जेल भेजा गया। पुलिस की छानबीन में सिविल लाइंस स्थित कपड़ा शोरूम मालिक पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली युवती कोई और नहीं, दो साल से प्रेमनगर चल रही युवती ही है। ब्लैकमेलिंग में उसका साथ देने वाले वकील लखपत सिंह की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने न्यायालय में आवेदन करके पूछा है कि युवती नाम और धर्म बदलकर ब्लैकमेलिंग करती है, इसके खिलाफ क्या कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पुलिस कपड़ा शोरूम मालिक के खिलाफ लिखे मुकदमे को खत्म करने की तैयारी में है।

सिविल लाइंस स्थित बांबे डाइंग क्लॉथ शोरूम के मालिक संदीप सिंह बग्गा पर रेप की रिपोर्ट लिखवाने वाली दुष्कर्म पीड़िता को शनिवार को कोर्ट में बयान कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस की छानबीन में कथित दुष्कर्म पीड़िता का लिंक दो साल पहले प्रेमनगर थाने में दर्ज ब्लैकमेलिंग करके अवैध वसूली करने वाली युवती से जोड़ा गया था। दो साल से पुलिस उसे ढूंढ नहीं सकी थी, मगर अब उसे ढूंढ निकाला और बताया कि यह युवती भी वही है, दो साल से वांछित थी। प्रेमनगर की घटना में उसने वाल्मीकि बनकर और अब क्रिश्चियन बनकर दुष्कर्म के आरोप लगाए।
विज्ञापन


धोखाधड़ी की रिपोर्ट भी हो सकती है दर्ज
सीओ सिटी कुलदीप कुमार के मुताबिक उन्होंने न्यायालय में आवेदन कर पूछा है कि युवती के खिलाफ क्या कार्रवाई करनी चाहिए। संकेत हैं कि पुलिस 182 की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर सकती है, जबकि शोरूम मालिक की तरफ से धोखाधड़ी की रिपोर्ट भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed