{"_id":"593f6b221126f4ca088b462e","slug":"61497328418-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार लूटने वाला शातिर गिरोह है सक्रिय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी कार लूटने वाला शातिर गिरोह है सक्रिय
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
बरेली।
मॉल और शादी पैलेस के करीब लग्जरी कार को लूटने वाला शातिर गिरोह सक्रिय है। सामान्य से दिखने वाले यह युवक लग्जरी कार लूटकर मुरादाबाद के रूट के जरिये भागने में कामयाब हो रहे हैं। यह गिरोह दो महीने में तीन वारदात अंजाम दे चुका है। तौर तरीका एक जैसा होने से पुलिस मान रही है कि यह एक ही गिरोह का काम है। बेनकाब बदमाश हर बार लूट करके पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और पुलिस सीसीटीवी खंगालकर बदमाशों को पकड़ने का दांवा कर रही है। हालांकि मेरठ, मुरादाबाद के गिरोह पर इन वारदातों का शक जाहिर किया जा रहा है।
वहीं एसपी सिटी रोहित सिंह सचवाण इज्जतनगर थाने पहुंचे और गुलशन बत्रा से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि अर्जुन उनके पास करीब 12 साल से काम कर रहा है। ड्राइवर के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने साफ इंकार किया। इज्जतनगर थाने में गुलशन बत्रा की तहरीर पर देर रात मुकदमा दर्ज करने के बाद इंस्पेक्टर नरेश त्यागी अपनी टीम को लेकर फतेहगंज टोल प्लाजा पहुंचे। वहां सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। हालांकि बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका।
क्रेटा को लूटा, ड्राइवर को फेंका
16 अप्रैल शाहजहांपुर निवासी प्रभाकर मूवी देखने के लिए फीनिक्स मॉल आए थे। उन्होंने भी मॉल के सामने हाईवे पर अपने ड्राइवर के साथ सफेद रंग की क्रेटा कार को खड़ा किया था। मॉल के सामने से उनके ड्राइवर सहित कार को लूटा गया था। असलहों के बल ड्राइवर के साथ मारपीट करने के बाद मुरादाबाद के पास हाईवे पर फेंक दिया गया था। जिसका मुकदमा इज्जतनगर थाने में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
लैब संचालक को बंधक बनाकर कार लूटी
26 मई राजेंद्रनगर निवासी संदीप माहेश्वरी अपने परिवार के साथ सीबीगंज में मान्या पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। वह पैथोलॉजी लैब संचालक हैं। रात करीब 10.30 बजे चार से पांच हथियार बंद बदमाशों ने उनकी कार को लैब संचालक सहित लूटा था। रात करीब डेढ़ बजे उन्हें रामपुर के पास में हाईवे के किनारे फेंक दिया था। जिसका मुकदमा सीबीगंज में दर्ज हुआ था।
चाकू और तमंचों से लैस थे बदमाश
अर्जुन ने पुलिस को बताया कि बदमाशों के पास तमंचा और चाकू थे। कार में बैठने के बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। जान से मारने की धमकी दी गई। वह इतना घबरा गया था कि शोर तक नहीं मचा सका।
तेरे मालिक का पेयमेंट बचा है, दिला दे
बदमाशों ने कार हाईजेक करने के बाद अर्जुन से कहा कि तेरे मालिक का पेयमेंट बचा है, उसको दिला दें तभी छोड़ेंगे तूझे। वरना गोली मारकर हाईवे किनारे फेंक देंगे। एक बदमाश ने अर्जुन का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर बंद कर दिया था।
संभल के पास घुमाते रहे
अर्जुन ने पुलिस को बताया कि कार को लूटने के बाद बदमाश हाईवे पर ही घूमते रहे, फिर संभल की तरफ कार को ले जाया गया। वहां भी काफी देर कार को हाईवे से नीचे उतारकर घूमाते रहे, बाद में उसको हाईवे के किनारे फेंक दिया गया।
मॉल के करीब सीसीटीवी खंगाले
हाईवे पर वारदात होने के बाद पुलिस ने तीन दुकानों के सीसीटीवी खंगाले हैं। बताया जा रहा है कि एक सीसीटीवी में कार जाती हुई नजर आ रही है, लेकिन किसी का चेहरा स्पष्ट नहीं है। पुलिस टोल प्लाजा के सीसीटीवी से भी सुराग जुटाने की कोशिश में हैं।