फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इज्जतनगर में बराती का सिरफोड़ा

इज्जतनगर में बराती का सिरफोड़ा

Tue, 23 Apr 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
इज्जतनगर में बराती का सिरफोड़ा
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बड़ी बिहार में एक बरात के दौरान कुछ लोगों ने बरातियों से मारपीट कर दी। इस घटना में एक बराती का सिर फट गया। दो समुदायों के लोगों से जुड़े मामले में सांप्रदायिक विवाद का भी शोर मचा। हालांकि मामला शराब पीकर मारपीट का निकला। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। गांव निवासी रामस्वरूप की बेटी की बरात सीबीगंज के जौहरपुर से आई थी। इसी के साथ उनके बेटे की शादी के एटहोम की भी दावत थी। बराती जौहरपुर निवासी कालीचरन मौर्य पर कुछ स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। देर रात घायल हालत में वे इज्जतनगर थाने पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन


दामाद को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांतिविहार निवासी अंशु प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। सोमवार को रिश्तेदारी की शादी में जाने को लेकर दंपति झगड़ पड़े। आरोप है कि उनकी पत्नी ने कॉल करके मायके वालों को बुला लिया। पत्नी की शिकायत पर ससुरालियों ने उसे घर में बंधक बना लिया। उसके बाद ससुरालियों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। अंशु का आरोप है कि ससुराली घर में रखे जेवर और नकदी भी लूट ले गए। पीड़ित ने देर रात सुभाषनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस इसे आपसी विवाद बता रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed