फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फाइनेंस कंपनी से लाखों हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

फाइनेंस कंपनी से लाखों हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी से लाखों हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
फाइनेंस कंपनी से लाखों हड़पने का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। आगरा की एक फाइनेंस कंपनी के लाखों रुपये हड़पने वाले एरिया मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कंपनी के प्रबंधक के मुताबिक इज्जतनगर पुलिस आरोपी से सांठ-गांठ कर मामले को निपटाने की भी कोशिश कर चुकी है। कोर्ट और अधिकारियों से शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र की डिफेंस कालोनी निवासी प्रभु दयाल शर्मा के खिलाफ आगरा जिले की एक फाइनेंस कंपनी एसई इनवेस्टमेंट (पैसालो डिजिटल प्रा. लि.) के प्रबंधक अशोक कुमार ने वर्ष 2012 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि फील्ड मैनेजर प्रभु दयाल ने कंपनी से धोखाधड़ी कर बसूली के करीब 15 लाख रुपये हड़प लिए। कर्जदारों से बात की तो इस रकम की जानकारी मिली। अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस दो बार आरोपी से सांठ-गांठ कर मामला निपटाने की कोशिश कर चुकी है। कोर्ट और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने शुक्रवार सुबह प्रभु दयाल को कंपनी के कर्मचारियों की सूचना पर उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed