फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तेजाब पिलाने से किशोर की मौत का मामला- डीएम बड़े या दरोगा जी...

तेजाब पिलाने से किशोर की मौत का मामला- डीएम बड़े या दरोगा जी...

Wed, 20 Mar 2019 01:10 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
तेजाब पिलाने से किशोर की मौत का मामला- डीएम बड़े या दरोगा जी...
बरेली। किशोर सदन में तेजाब पिलाने से हुई किशोर की मौत के मामले में लापरवाही की इंतिहा हो गई। जीवित रहते मजिस्ट्रेट बयान नहीं कराए गए तो पोस्टमार्टम में कई घंटे लग गए जबकि डीएम ने रात में ही पोस्टमार्टम के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

बजरिया इनायतगंज निवासी 14 वर्षीय फैसल दोस्त गुलजार की हत्या में एक साथी समेत किशोर सदन में बंद था। रविवार रात किशोर सदन के स्टाफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामा पप्पू ने बताया कि फैसल की हालत गंभीर थी, वह 24 घंटे जीवित भी रहा। कह रहा था कि गले में तेजाब जैसा है। स्टाफ से लेकर पुलिस तक ने मजिस्ट्रेट बयान नहीं कराया। सोमवार शाम एक इंजेक्शन लगने के बाद उसकी मौत हो गई। नाराजगी जताई तो स्टाफ और साथ आए होमगार्ड खिसक गए। शिकायत पर डीएम ने रात में ही पोस्टमार्टम का आदेश दिया। वे किला थाने गए तो पुलिस ने सुबह पंचनामा की बात कहकर टाल दिया। सराय चौकी प्रभारी विकास यादव ने दोपहर ढाई बजे पंचनामा भरवाया तो चार बजे पोस्टमार्टम हुआ। इस बारे में किला थाना प्रभारी डीसी शर्मा का कहना था कि रात में पंचनामा नहीं हो सकता था। दिन में किशोर सदन का स्टाफ व मजिस्ट्रेट के आने पर पंचनामा भरा गया। परिजनों ने साजिश का आरोप लगाते हुए तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन


फटा मिला फैसल का पेट और आंतें
फैसल की मौत तेजाब जैसा पदार्थ पीने से ही हुई। दो डॉक्टरों के पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हो गई। उसका पेट और आंतें फट गई थीं। अंदर पेट जला था। फिर भी तेजाब या अन्य पदार्थ की प्रकृति जानने को विसरा सुरक्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनीर में तो नहीं था तेजाब
फैसल ने मरने से पहले मां को बताया कि उस दिन किशोर सदन में मीट बना था। उसने खाने से मना किया। तब उसे पनीर लाकर दिया गया। इसे खाने के बाद से उसकी हालत बिगड़ गई। वैसे किशोर सदन में तेजाब कैसे आया, किसने पिलाया जैसे सवाल लोगों की जुबां पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed