फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रिटायर्ड दरोगा के साले समेत दो पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट

रिटायर्ड दरोगा के साले समेत दो पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट

Tue, 12 Mar 2019 01:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड दरोगा के साले समेत दो पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट
बरेली। बदमाशों के कब्जे से संपत्ति छुड़वाने को दायर मुकदमा वापस नहीं लिया तो प्रापर्टी डीलर की एएनएम पत्नी पर आरोपियों ने गोली चला दी थी। पीड़ित की तहरीर पर रिटायर्ड दरोगा के साले समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में एएनएम को गोली लगने का जिक्र नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के जगतपुर निवास त्रिभुवन की एएनएम पत्नी पिंकी सरकार पर रविवार रात दो अज्ञात बदमाशों ने घर में हमला कर दिया था। पिंकी का आरोप है कि रिटायर्ड दरोगा के कैंट में चनहेटा निवासी साले छत्रपाल ने उन पर गोली चलाई थी। गोली बायें हाथ में लगकर निकली थी। पुलिस ने पिंकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। त्रिभुवन ने बताया कि छत्रपाल ने उनकी खुर्रम गौंटिया स्थित जमीन पर कब्जा कर रखा है। जिसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। आरोपी इसी को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। वहीं मेडिकल रिपोर्ट में पिंकी को गोली लगने जैसी कोई बात नहीं है। इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने बताया कि मौका मुआयना के वक्त भी कोई गोली या उसका निशान नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed