फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मां के पीछे-पीछे घर से निकला किशोर, शाम को परिवार से मिला

मां के पीछे-पीछे घर से निकला किशोर, शाम को परिवार से मिला

Sat, 09 Feb 2019 01:28 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
मां के पीछे-पीछे घर से निकला किशोर, शाम को परिवार से मिला
बरेली। प्रेमनगर के मोहल्ला भूड़ निवासी मुकेश शुक्रवार की सुबह पत्नी अंजली को जिला अस्पताल लाए थे। उनके पीछे उनका छह वर्षीय बेटा आनंद भी चल दिया। जब बड़ा बाजार में राहगीरों ने उसे रोते देखा तो उसे पुलिस को सौंप दिया। उसने माता-पिता के जिला अस्पताल में होने की बात कही। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची और कर्मचारियों के साथ उसके माता-पिता को खोजा। हेल्प डेस्क मैनेजर रश्मि सिंह ने बताया कि बच्चा अस्पताल के रास्ते पहचान रहा था। मां को बुखार होने की बात भी बता रहा था, लेकिन यहां उसे परिजन नहीं मिले। परिजनों के न मिलने पर पुलिस उसे कोतवाली ले गई। यहां शाम को एक परिवार पहुंचा और अपने बेटे के खो जाने की बात बताई। बच्चे को उन्होंने पहचान लिया, जिसे बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed