फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चोर-चोर का शोर मचाकर आरोपी को भगाया

चोर-चोर का शोर मचाकर आरोपी को भगाया

Tue, 01 Jan 2019 01:28 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
चोर-चोर का शोर मचाकर आरोपी को भगाया
नवाबगंज/बरेली। गोकसी के आरोपी के घर दबिश देने गई थाना पुलिस को लेने के देने पड़ गए। महिलाओं समेत ग्रामीणों ने चोर-चोर का शोर मचाकर पुलिस को भागने पर मजबूर कर दिया। गांव वाले सोमवार को पुलिस की शिकायत करने एसएसपी दफ्तर भी पहुंच गए। कोतवाल पर जबरन घर में घुसकर उत्पीड़न का आरोप लगाया। एसएसपी ने आश्वासन देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार देर रात कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी पुलिस टीम के साथ खाता गांव में गोकशी के आरोपी नासिर हुसैन उर्फ चुन्ने उर्फ हुड्डा के घर पहुंचे। यहां उन्होंने नासिर के बारे में जानकारी की कोशिश की तो परिजनों और ग्रामीणों ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। इस बीच नासिर फरार हो गया। पुलिस को नासिर तो मिला नहीं, उल्टा जान बचाकर भागना पड़ा। पड़ोस के गांव जरेली में भी पुलिस ने एक संदिग्ध के घर दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। सोमवार को नासिर की पत्नी मुन्नी एसएसपी से मिली। बताया कि छह महीने पहले पुलिस ने उसके पति को घर से उठाकर फर्जी केस में जेल भेज दिया था। वह जमानत पर छूटा है। बीती रात बिना किसी वारंट के कोतवाल ने उसके घर दबिश दी और बीमार हालत में ही पति को घसीटकर ले जाने लगे। उससे मारपीट कर आतंक फैलाया। घर में तोड़फोड़ की। ग्रामीण जुटे तो फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर चले गए। शिकायत के बाद एसएसपी ने कोतवाल से घटनाक्रम की जानकारी ली। कोतवाल द्विवेदी ने बताया कि पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि आरोपी के घर सत्यापन को गई थी। उसकी पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो बिना कार्रवाई ग्रामीणों को शांत कराकर वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed